4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मंटो’ के बाद अब कॉमेडी में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं रसिका दुग्गल

अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि कॉमेडी मेरे स्वभाव में है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rasika dugal

Rasika dugal

अभिनेत्री रसिका दुग्गल का नाम अक्सर दमदार कहानियों के साथ स्वतंत्र फिल्मों से जुड़ता रहा है। अब वह व्यावसायिक जगत में कॉमेडी सरीखी फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। रसिका ने एक इंटरव्यू में बताया,'मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती। फिल्म में व्यावसायिक और कॉमिक पहलू ज्यादा है और यह ऐसी शैली है, जिसमें वास्तव में मैं हाथ आजमाने का इंतजार कर रही हूं।'

कॉमेडी मेरे स्वभाव में:
फिल्म 'मंटो' की अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि कॉमेडी मेरे स्वभाव में है। मैंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। कॉमेडी को लेकर जो चीज है वह है कि आपको कुछ मजेदार नहीं करना होता है।' रसिका ने स्वीकार किया कि उन्होंने थिएटर में भी मजेदार भूमिकाएं निभाई हैं।

मेनस्ट्रीम फिल्मों मे मेरी रूचि नहीं थी:
पिछले साल, उन्होंने 'सो बेसिकली...दिस इज एन एक्टर लाइफ : रसिका दुग्गल' शीर्षक वाली ऑनलाइन फिल्म में भी कॉमिक प्रस्तुति दी थी। उन्हें व्यावसायिक या मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा न होने का कोई पछतावा नहीं है लेकिन उसमें आकर्षण है। उन्होंने कहा, 'मुझे मेनस्ट्रीम फिल्मों में कई किरदारों की पेशकश की गई, जिसमें मेरी रूचि नहीं थी। वह किरदार छोटे भी थे।' उन्होंने चिन्हित किया कि मजे की बात यह है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा और बहुत सी फिल्मों में कलाकारों की टुकडिय़ां होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग