4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ratna Pathak: तलाक के बाद कई रिलेशनशिप में रहे नसीरुद्दीन, पत्नी ने तोड़ी चुप्पी बोलीं- वो किसी महिला के साथ…

Ratna Pathak On Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी से तलाक पर रत्ना पाठक ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

2 min read
Google source verification
Ratna Pathak Broke Silence of naseeruddin shah divorce and love affair

रत्ना पाठक ने पति नसीरुद्दीन शाह के अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

Naseeruddin Shahबॉलीवुड अभिनेत्री और साराभाई वर्सेस साराभाई की माया रत्ना पाठक (Ratna Pathak) की फिल्म धक-धक आने वाली हैं ए्क्ट्रेस अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं उनकी फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं इसी बीच अभिनेत्री ने अपने पति और एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के अफेयर और हर रिश्ते को लेकर बात की। सालों बाद रत्ना ने तलाक और उनके सारे अफेयर्स को लेकर कई खुलासे किए हैं।

नसीरुद्दीन शाह के अफेयर पर पत्नी का खुलासा (Naseeruddin Shah Love Affair)
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में रत्ना ने बताया, 'मुझे नसीरुद्दीन की पिछली जिंदगी से कोई लेना देना नहीं था, मैं उनसे प्यार करती थी और वह अपनी एक्स वाइफ से अलग रहते थे इस बीच उनके और भी कई रिश्ते बन होंगे। वो भी पास्ट था और फिर उनकी जिंदगी में मैं आ गई, जब तक मैं आखिरी हूं, मैं ठीक हूं।'


रत्ना ने कहा- मैं डरती थी कहीं वो किसी और के साथ तो नहीं... (Ratna Pathak On Husband)

रत्ना पाठक शाह ने आगे बताया कि उनकी नसीरुद्दीन शाह से शादी वैसी नहीं थी, जैसी और लोगों की शादियां होती हैं। शादी के बाद वह और नसीरुद्दीन शाह हनीमून पर गए थे, पर हमें आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा क्योंकि 'नसीर ने 'जाने भी दो यारों' की शूटिंग शुरू कर दी, और फिर मैंने उन्हें कई दिनों तक नहीं देखा। यह बहुत ही मुश्किल और हैरान करने वाला था। नसीर जाते थे और तीन दिन बाद वापस आते थे और मुझे यह भी नहीं पता था कि वह जिंदा हैं, मर गए या फिर किसी के साथ भाग गए। उस समय तो सच में पागलपन था।'

कई सालों बाद नसीरुद्दीन शाह और पत्नी दोनों अपने बच्चों के साथ खुश हैं और रत्ना का मानना है कि जो पहले हुआ वह नसीर का पास्ट था अब हम दोनों साथ में बेहद खुश हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग