1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवीना टंडन ने किया बहुत बड़ा खुलासा, बेटी राशा फिल्मों में हो गई फेल, तो करेंगी ये काम

Raveena Tandon doughter Rasha: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon ने अपीन बेटी राशा को लेकर कई खुलासे ‌किए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Krishna Pandey

Sep 28, 2023

raveena_tandon_daughter_rasha_photo.jpg

बॉलीवुड आइकन रवीना टंडन की खूबसूरत बेटी राशा थंडानी इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक बनकर उभरी हैं। राशा अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।

हाल में ही वह कार्तिक आर्यन के घर गणेश उत्सव में शामिल हुई थीं। इसी बीच रवीना टंडन का एक इंटरव्‍यू वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बेटी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया है कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी भी उनकी तरह ही फाइनेंशली इंडिपेंडेंट रहे और अपने पैरों पर खड़ी रहें।

अपने बच्चों राशा और रणबीर पर भी यही सिद्धांत लागू करते हुए रवीना ने कहा, राशा अपनी शिक्षा जारी रख रही है। वह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती है। चाहे यह उसके लिए काम करे या न करे। यह उसका जुनून है। यह उसका प्यार है। यह उसका समर्पण है । कल को भगवान न करे अगर कुछ इस क्षेत्र में वह सफल नहीं होती है तो वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कहीं भी नौकरी पा लेगी।

Story Loader