2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॅास के शो में लाई थी दीपिका संजय का भेजा पैगाम, पद्मावती को लेकर सलमान ने तब दिया ये बयान…

बिग बॅास के शो में लाई थी दीपिका संजय का भेजा पैगाम, पद्मावती को लेकर सलमान ने तब दिया ये बयान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 Nov 2017, 10:01 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में सलमान खान के शो बिग बॅास 11 के सेट पर बॅालीवुड की हसीन अदाकारा दीपिका पादुकोण पहुंची थी। वे पद्मावती फिल्म का प्रमोशन करने वहा पधारी थी। इन दिनों फिल्म को लेकर कई विवाद चल रहे हैं इसके बावजूद दीपिका ने वहां जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

क्या आप जानना नहीं चाहेंगे की इसकी असल वजह क्या है? चलिए आपको बता दें की इसकी असल वजह संजय लीला भंसाली थे। जी हां दीपिका वहां संजय लीला भंसाली के कहने पर गई थी। यूं तो फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है ऐसे में फिल्म के प्रमोशन की जरुरत नहीं थी। लेकिन संजय वहां दीपिका को भेजकर कुछ और करवाना चाहते थे।

आपने देखा होगा की सलमान ने शो में कई बार ये बात साफ की है की पद्मावती में दीपिका और रणवीर सिंह जो की रानी पद्मावती और अलाउद्दिन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। उनके बीच कोई इंटिमेट सीन शूट नहीं हुआ। यहां तक की वे तो सेट पर मिले तक नहीं। इस बात को सलमान ने लगातार दोहराया।

बता दें एक ऑनलाइन साइट के जरिए खबर मिली है की संजय लीला भंसाली ने खुद सलमान ने इस बारे में बात करने को कहा था। एक सूत्र ने बताया की,-संजय ने खुद सलमान को फोन करके रिक्वेस्ट किया कि वह नेशनल टीवी पर इस बात तो साफ कर दें इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हो। यही कारण है कि सलमान बार बार इस बात को कह कर लोगों को समझाना चाह रहे थे कि फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच कोई भी इन्टीमेट सीन नहीं है।

साथ ही बता दें इससे पहले इस बारे में निर्देशक संजय लीला भंसाली खुद कह चुके हैं। उन्होने सोशल मीडिया के जरिए अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने साफ तौर पर ये बात कही की फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच कोई इंटिमेट सीन नहीं हुआ है। लेकिन करणी सेना इस बात को सुनना ही नहीं चाहती।

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण पर जनता इतनी भड़की हुई है की हर जगह उनको लेकर गलत नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही दीपिका की नाक काटने वे भंसाली जी का सर कलम करने की बात की जा रही है।
बता दें हाल में ये ऐलान भी हो चुका है की अब पद्मावती फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीजिंग तारीख आगे कर दी गई है। अब ये फिल्म अगले साल गुजरात में हो रहे इलेक्शन्स के बाद रिलीज की जाएगी। और साथ ही ये तय हो चुका है की राजस्थान में ये फिल्म रिलीज नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन