17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज के पीछे सिमटी है रेखा के सिंदूर की कहानी, जाने उनसे जुड़ी कई अनसुनी बातें…

इस राज के पीछे सिमटी है रेखा के सिंदूर की कहानी, जाने उनसे जुड़ी कई अनसुनी बातें...

3 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 10, 2017

rekha

rekha

आज हम बॅालीवुड की उस हसीन अदाकारा की बात करेंगे जिसनें जबसे बॅालीवुड की दुनिया में कदम रखा है खूबसूरती भी उनके कदम चूंमती नजर आई है। वे स्टार्डम क्वीन भी थी और कॅान्ट्रोवर्शियल टापिक भी। जिस तरह से आजतक उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े राज छुपाए हैं वे काबीले तारीफ है। जी हम बात कर रहे हैं अदाकारा रेखा की।

बॉलीवुड दीवा रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा ने महज 15 साल की उम्र में ही इस इंडस्ट्री का वो नजारा देख लिया जिन्होंने उन्हें रातोंरात एक बच्ची से कठोर औरत बना दिया।

अपनी बायोग्राफी में रेखा ने अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक वाकया बयां किया था। यह घटना फिल्म अनजाना सफर की शूटिंग के दौरान घटी थी। दरअसल, एक रोमांटिक गाने के शूट के लिए रेखा सेट पर पहुंची थीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू कर दिया और ये किस 5 मिनट तक किस करते रहे। कैमरा लगातार रोल होता रहा और डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। यूनिट के सदस्य सीटियां मार रहे थे। वे उस वाक्या के बाद खूब रोईं। ये उनके लिए किसी गैंगरेप से कम नहीं था। सारी टीम के सामने एसी हरकत ने उन्हें किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।

किसिंग सीन की खबर काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही। हांलाकि इस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की थी जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। बाद में तो विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की लाइफ मैग्जीन में इस पर कवर स्टोरी छपी। जिसका टाइटल था- द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया।

इस किस्से के बाद से रेखा काफी मजबूत हो गईं। लेकिन एक बार फिर उन्हें कमजोर औरत जैसा महसूस कराया गया। हुआ ये की रेखा और विनोद मेहरा अपनी शादी के बाद जब मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं। इसी वजह से जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तुरंत उनकी सास ने उन्हें ढकेल दिया। उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाली और उन्हें घर में घुसने से साफ इनकार कर दिया।

काफी समय से रेखा का ये राज छुपा हुआ है की आखिर उनके माथे का सिंदूर ये सिंदूर किसके नाम का है। इस पर बीते कई सालों से कंट्रोवर्सी बरकरार है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। ये किस्सा तब शुरु हुआ जब रेखा ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र पहना। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी अपनी फैमिली के साथ आए थे। वे फंक्शन में सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर लगाकर पहुंची थी।

जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की,- वह सीधे शूटिंग से शादी में आईं थी। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके फिल्म के गेटअप का हिस्सा थे, जो वह निकालना भूल गई थीं। लेकिन एसा है तो वे आजतक भी एसा क्यों करती हैं।

इसके बाद एक अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने कहा था कि जिस शहर से वह हैं, वहां सिंदूर लगाने का फैशन है। वहीं 2008 में एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा, मुझे लोगों की प्रतिक्रियाओं से फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि सिंदूर मुझ पर फबता है।


बता दें रेखा कई फिल्म एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रही। अमिताभ के अलावा उनका नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा , विनोद मेहरा, संजय दत्त , अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स से जुड़ा गया।