19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Inside Bollywood: रेखा ने 1980 में भागकर की थी संजय दत्त से शादी, देखें वीडियो

हाल ही एक टीवी कार्यक्रम में संजय दत्त ने अपनी लव लाइफ के सारे किस्से बयां कर दिए...

3 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Sep 22, 2017

sanjay dutt rekha

sanjay dutt rekha

संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। संजय की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही। ड्रग्स और हथियार रखने के आरोपों के अलावा उनके अफेयर्स ने भी सुर्खियां बटोरीं। संजय फिलहाल मान्यता के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन उनका कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रह चुका है, जिसमें बॉलीवुड डीवा रेखा भी शामिल हैं। हाल ही एक टीवी कार्यक्रम में संजय ने अपनी लव लाइफ के सारे किस्से बयां कर दिए। उन्होंने खुलासा किया कि उनके जीवन का एक दौर ऐसा था, जब उनकी जिंदगी में एक-दो नहीं, तीन गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं, लेकिन गर्लफ्रेंड्स को उनके दूसरे अफेयर्स की भनक तक नहीं लगती थी। तो आइए, एक नजर डालते हैं कि संजय दत्त के प्रेम-प्रसंगों पर...

watch video

संजय की पहली वाइफ रिचा शर्मा से उनकी मुलाकात एक फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। संजय ने जब से रिचा की तस्वीर एक मैग्जीन में देखी थी, तब से वो उनके दीवाने हो गए थे। जब रिचा 1987 में फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग कर रही थीं, तब संजय ने उन्हें प्रपोज किया था। रिचा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया.,लेकिन संजय बार-बार उन्हें जवाब देने के लिए फोन करते थे। आखिरकार रिचा ने उन्हें हां कह दिया। दोनों की शादी 1987 में हुई। 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला हुई। बेटी के जन्म के दो साल बाद पता चला कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। 1996 में रिचा का निधन हो गया।

1991 में 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित करीब आए। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड में होने लगी। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन माधुरी के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय उस समय शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं।

रिचा शर्मा की मौत के बाद संजय की मुलाकात मॉडल-सोशलाइट रिया पिल्लई से हुई। 13 महीने जेल की सजा काट रहे संजय के उस दौर में रिया उनके करीब आ गईं। वह संजय से मिलने जेल भी जाया करती थीं। साल 1998 में संजय ने रिया पिल्लई से शादी करने का फैसला किया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और आखि‍रकार साल 2005 में दोनों ने तलाक‍ ले लिया।

2002 में संजय का नाम उनकी फिल्म 'कांटे' की को स्टार नादिया दुर्रानी से भी जुड़ा। कहा जाता है कि नादिया के कारण ही संजय और रिया की शादी टूटी थी। हालांकि यह लव अफेयर कुछ ही दिन चल पाया। रिपोट्र्स के मुताबिक, संजय दत्त और लीजा रे का अफेयर भी कुछ समय के लिए चला था। कहते हैं ये अफेयर उन तीन अफेयर्स में से एक था। लिजा को संजय दत्त वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके चलते ये अफेयर परवान चढऩे से पहले ही खत्म हो गया।

संजय दत्त और रेखा 1984 में फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग कर रहे थे। उस समय उनके अफेयर्स की खबरें सामने आईं। उसी समय रेखा का नाम अमिताभ बच्चन से भी जुड़ा था। उस दौरान ऐसी खबरें आई कि रेखा और संजय मुंबई से भाग गए हैं और शादी कर ली है। यह अब तक एक सवाल ही है क्या वाकई संजय और रेखा ने भागकर शादी की थी? वैसे अफवाहें उस समय यह भी थीं कि अमिताभ को जलाने के लिए रेखा ने संजय के साथ अफेयर किया था और संजय दत्त के साथ भागने की खबर फैलाई थी।

संजय दत्त जिस समय नादिया को डेट कर रहे थे, उस समय उनका दिल जूनियर आर्टिस्ट दिलनवाज शेख (मान्यता) पर भी आ गया था। संजय को मान्यता और नादिया में जमीन-आसमान का अंतर दिखा। नादिया को जहां लग्जरी पसंद थी, वहीं मान्यता सिंपल लडक़ी थीं। संजय को मान्यता की यह सादगी भा गई और उन्होंने दो साल के अफेयर के बाद साल 2008 में उनसे शादी कर ली। 2010 में उनके जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा का जन्म हुआ। तो ये थी संजय दत्त लव लाइफ...।