हादसा नहीं हत्या:
इस मामले में वेद भूषण का कहना है कि उन्होंने इस मामले में अपनी निजी जांच की है और वे इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या मानते हैं। उनका कहना है कि उनकी निजी जांच में कुछ बातें सामने आई हैं। इनसे यह पता चलता है कि श्रीदेवी की मौत एक सोची समझी साजिश है। वेद भूषण उसी होटल में ठहरे, जहां श्रीदेवी की मौत हुई थी और वहां उन्होंने इस मामले की निजी जांच की। वेद भूषण ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ था।