1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लव सोनिया’ करवाएगी समाज के सच से रूबरू : ऋचा चड्ढा

इस पर हमने काफी रिसर्च किया है। मैं अपने काम को लेकर बहुत खुश हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 7:42 PM IST

Richa Chaddha

Richa Chaddha

डायरेक्टर तबरेज नूरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव सोनिया' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है, जो कि ह्यूमन ट्रैफिकंग की समस्या पर आधारित है। 'लव सोनिया' में प्रमुख भूमिका निभा रहीं ऋचा ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से टेलीफोनिक इंटरव्यू में बताया,'यह फिल्म समाज को एक ऐसे सच से रूबरू करवाएगी, जिससे लोग अभी पूरी तरह से वाकिफ नहीं हैं। ऋचा इस फिल्म में अपने पहले निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल हटकर दिखाई देंगी। वो ऐसा किरदार पहली बार निभा रही हैं।

समाज को दिखाएगी आईना

'लव सोनिया' के सब्जेक्ट को लेकर ऋचा ने कहा, 'मैं इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। यह फिल्म एक ऐसा सच समाज के सामने लाएगी जिससे अभी तक लोग पूरी तरह वाकीफ नहीं हैं। हमने फिल्म के माध्यम से उस सच को समाज के सामने लाने का प्रयास किया है। इसमें हमने यह बताने की भी कोशिश की है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग में महिलाएं अपने आप जाती हैं या उन्हें कोई मजबूर करता है। अगर ये खुद इस पेशे को चुनती हैं तो इसके पीछे उनकी क्या मजबूरियां रहती हैं।'







किरदार में ढलना इतना आसान नहीं था

ऋचा ने अपने किरदार को लेकर बातचीत करते हुए कहा, ''लव सोनिया' में मेरा किरदार बहुत टफ है। इस किरदार में ढलना इतना आसान नहीं था। फिल्म की स्क्रिप्ट भी काफी डेयरिंग है। इस पर हमने काफी रिसर्च किया है। मैं अपने काम को लेकर बहुत खुश हूं। फिल्म में मेरा किरदार प्रोस्टीट्यूशन के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा।'

तबरेज बने अच्छे दोस्त

'लव सोनिया' स्टार ऋचा ने कहा कि 'डायरेक्टर तबरेज नूरानी अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं और उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। अब तो वो मेरे अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर लगाम लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि हमें कोर्ट में इसके खिलाफ लड़ने के साथ ही ये भी देखना होगा कि समाज में क्या थिकनेस है जिससे बच्चों को हम इस दलदल में पाते हैं।'