21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

कपूर खानदान की यह तस्वीर आपने नहीं देखी होगी, Riddhima ने शेयर कर लिखा- Classic

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Riddhima Kapoor Instagram) की स्टोरी से कपूर खानदान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
2 min read
Google source verification
kapoor_family_photo.jpg

Riddhima Kapoor Shares Kapoor Family Unseen Photo

नई दिल्ली: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पिता के साथ बीते हुए दिनों को याद कर रही हैं। जब से Rishi Kapoor का निधन हुआ है, तभी से रिद्धिमा लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने कपूर खानदान की एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे आपने शायद अभी तक न देखा हो। इस तस्वीर में Rishi Kapoor भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Riddhima Kapoor Instagram) की स्टोरी से कपूर खानदान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आपको राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और साथ में नन्हीं करिश्मा कपूर दिखाई देंगी एक ही फ्रेम ही में बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्लासिक।' साथ में उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर अब यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

वहीं अब रिद्धिमा कपूर ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ मां नीतू कपूर, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Love you always Papa ...

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

आपको बता दें कि रिद्धिमा अपने पापा ऋषि कपूर को काफी मिस करती हैं। यही वजह है कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पापा की याद में कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा ऋषि कपूर के बेहद ही करीब थीं।

वहीं बात करें अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की तो उन्होंने 30 अप्रैल को मुंबई में अंतिम सांस ली। लेकिन रिद्धिमा कपूर लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसे होने के कारण पापा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। वह 3 मई को सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची। बता दें कि ऋषि कपूर 2018 से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके इलाज के लिए वह एक साल तक पत्नी नीतू के साथ न्यूयॉर्क में रहे थे।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on