
rishi kapoor neetu kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। आज भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हों लेकिन फिर भी इस खूबसूरत कपल से जुड़ी यादें अक्सर जिंदा हो जाती हैं। दोनों को ही इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता था। सालों तक दोनों ने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया। आज भी दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। दोनों की शादी सान 1980 में बहुत ही धूमधाम से हुई थी। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी के दिन ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों बेहोश हो गए थे।
इस बारे में खुद नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था। इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी में एक मेहमान ने उन्हें पत्थर गिफ्ट किया था। नीतू ने बताया कि वो और ऋषि कपूर क्यों बेहोश हो गए थे।
नीतू कपूर ने कहा, 'मैं और मेरे पति शादी के समय बेहोश हो गए थेl मेरा लहंगा बहुत ज्यादा भारी था। इसके अलावा कई सारे लोग थेl मेरे लिए मेरा लहंगा संभालना बहुत ही मुश्किल था। मेरे पति ऋषि कपूर इसलिए बेहोश हो गए क्योंकि वह भीड़ को संभाल नहीं पाएl वह उस समय बेहोश हुए, जब उन्हें घोड़ी पर चढ़ना थाl' इसके अलावा, नीतू कपूर ने बताया कि जब उनका रिसेप्शन था तो कई लोग उसमें शामिल हुए थे। मौके का पूरा फायदा उठाकर उस रिसेप्शन में कई ग्रेट क्रेशर भी घुस गए थे।
इस बारे में नीतू ने कहा, ‘हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थेl सिक्योरिटी को लगा कि वह हमारे मेहमान हैं’। बता दें कि ऋषि कपूर ने ३० अप्रैल २०२० को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें यादकर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
Published on:
14 Oct 2021 05:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
