
रशियन फिल्म फेस्टिवल
Russian Film Festival: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3 दिवसीय 'रशियन फिल्म फेस्टिवल' चल रहा है। शुक्रवार, 25 अगस्त से इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे फिल्म 'माय स्वीट मॉन्स्टर' दिखाई गई। इसके बाद शाम सात बजे 'माय लाइफ फास्ट फॉरवर्ड' दिखाई गई। दोनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आईं।
रसिशन फिल्म फेसेटिवल के मुख्य अतिथि सर्जे ऑब्रीबलिन (रशियन डिप्टी मिनस्ट्री ऑफ क्लचर) हैं। इनके अलावा बनारस के मेयर अशोक तिवारी, रशियन मीडिया सलाहकार वसीम अख़्तर, फिल्म मेकर जीशान अहमद, एक्टर कुमार कन्हैया सिंह आर्ट डायरेक्टर विरल, डायरेक्टर राबिया, रशियन मिनिस्ट्री ऑफिसियल एलेक्सी, उषा भट्ट और आशीष तिवारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
रशियन फिल्म फेस्टिवल वाराणसी के जेएचवी सिनेमा के ऑडिटोरियम में चल रहा है। यहां फ्री में लोगों को ये फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस फेस्टिवल से भारत और रसिया के संबंधों में भी मजबूती आने की बात दोनों देशों को ऑफिशियल कह रहे हैं।
Updated on:
26 Aug 2023 09:10 pm
Published on:
26 Aug 2023 09:09 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
