26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफ से इस कारण अलग हुईं थी अमृता, किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं थी लव स्टोरी…

सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। बहुत कम लोग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस जोड़े की प्यार भरी कहानी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Aug 2018, 10:04 AM IST

saif ali khan and amrita singh love story

saif ali khan and amrita singh love story

बॅालीवुड स्टार सैफ अली खान की निजी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। बहुत कम लोग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस जोड़े की प्यार भरी कहानी। सैफ की अमृता से पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस दौरान अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल कर रहे थे। खास बात यह थी कि राहुल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। इस फोटोशूट के दौरान सैफ, अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था।

सैफ की इस क्यूट हरकत से अमृता उनकी तरफ अट्रेक्ट हो गईं थीं। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह बन गई थी। इसके तुरंत बाद एक दिन सैफ ने अमृता को कॅाल कर डिनर के लिए इनवाइट किया। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा।

अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। लेकिन उस दिन अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। सैफ ने जब उन्हें इस लुक में देखा तो वो उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं। सैफ थोड़े परेशान दिखे तभी अमृता ने सैफ से कहा कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि हम दोनों के बीच कुछ होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को किस किया। इस वाकया के बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं।

मां और भाई संग सारा अली खान ने मनाया बर्थडे, पार्टी में नजर नहीं आए सैफ-करीना

कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शादी का फैसला अमृता सिंह के लिए भी काफी बड़ा था क्योंकि वह स्टार थी जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शादी के करीब 13 साल तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे लेकिन अमृता के तलाक की सबसे बड़ी वजह सैफ अली खान के अफेयर्स थे।

जूही परमार की बेटी को इन चीजों से लगा पता कि अलग हो रहे हैं उसके मां-बाप

अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। अमृता से तलाक लेने के कुछ साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली। सैफ और करीना का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग