26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृता को धोखा देने की बात स्वीकारी थी सैफ ने, इनके साथ रहा अफेयर

करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान का प्रीति जिंटा के साथ अफेयर रहा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 17 Aug 2018, 11:25 AM IST

saif ali khan

saif ali khan

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान 48 साल के हो गए हैं। सैफ ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। सैफ के जन्मदिन पर परिवार वालों और बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा उनके फैन्स ने उन्हें अपने-अपने तरीके से विश किया। इसी बीच एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी सैफ को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जिसके बाद प्रीति को तुरंत अपना ये संदेश डिलीट करना पड़ा। बता दें कि एक जमाने में सैफ और प्रीति के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही। आज हम आपको सैफ के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके अफेयर्स के बारे में।

अमृता को इस रूप में देख फिदा हो गए थे सैफ:
जहां अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। वहीं अमृता के साथ फिल्म 'बेखुदी' से सैफ बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे थे। इस फिल्म की टीम के साथ एक फोटोशूट के दौरान सैफ-अमृता से पहली बार मिले थे। इस फोटोशूट के दौरान सैफ, अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ की इस हरकत को अमृता अच्छे से नोटिस कर रही थीं। बता दें कि इस फोटोशूट के बाद सैफ, अमृता के प्रति इतने आकर्षित हुए कि वह उनसे मिलने के लिए बेताब हो गए थे। उन्होंने अमृता को डिनर पर चलने को कहा। अमृता ने उन्हें बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। घर पर अमृता को बिना मेकअप में देख सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हुए। कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

प्रीति ने सैफ के साथ दिया था ज्यादा बोल्ड सीन:
आपको बता दें कि अभिनेत्री करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान का प्रीति जिंटा के साथ अफेयर रहा था। प्रीति जिंटा ने अपनी पूरी फिल्मी कॅरियर में सबसे ज्यादा बोल्ड सीन सैफ अली खान के साथ ही दिए हैं। फिल्म 'सलाम नमस्ते' के दौरान होने वाली गॉसिप यह बताती है कि उस समय यह दोनों गहरे अफेयर में थे लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

सैफ ने रोसा के साथ अफेयर की बात को स्वीकारा:
एक बार सैफ अली ने 'कॉफी विद करण' में, स्वीकार करते हुए कहा, 'उन्होंने एक बार अमृता को धोखा दिया था।' ये धोखा उन्होंने रोसा की वजह से अमृता को दिया था।