30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayesha Takia Birthday: सलमान-अक्षय की हिट एक्ट्रेस ने अपनाया इस्लाम, 13 साल से इंडस्ट्री से हैं गायब, कहां गुमनाम हैं ये

Ayesha Takia Birthday: सलमान खान की ‘वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेस में से एक थीं। अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री से कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस? आज के दिन क्या कर रही हैं आयशा टाकिया?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 10, 2024

Ayesha Takia Birthday

आयशा टाकिया

Ayesha Takia Birthday: आयशा टाकिया को खूबसूरती के मामले में आज भी लोग याद करते हैं। आयशा जब इंडस्ट्री में आई थीं तो शुरुआत में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को इंप्रेस कर लिया था। आयशा टाकिया ने लीड एक्टर्स के साथ काम कर रही थीं फिर अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गई। आज यानी 10 अप्रैल को आयशा टाकिया अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं की आज के दिनों में एक्ट्रेस कहा हैं और क्या कर रही हैं? अचानक से ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आयशा इंडस्ट्री से गायब हो गईं?


आयशा टाकिया ने साल 2004 में फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस को टार्जन गर्ल के नाम से बुलाया जाने लगा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘शादी से पहले’, ‘शादी नंबर 1’, ‘यूं होता तो क्या होता’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘डोर और फूल एंड फाइनल’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।


यह भी पढ़ें: Salman Khan ने बी प्राक के साथ Anant Ambani का उड़ाया मजाक, बर्थडे पार्टी में बेहूदा तरीके से गाया गाना


इसके बाद आयशा टाकिया को बड़े स्टार्स के साथ रोल्स मिलने लग गए थे। एक्ट्रेस अजय देवगन की फिल्म ‘सनडे’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ ‘8×10 तस्वीर’ नाम की थी। इसके बाद आयशा टाकिया को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ एक्टर के अपोजिट में देखा गया। वांटेड फिल्म सुपरहिट रही थी। ये फिल्म सलमान खान के करियर की कमबैक फिल्म बनी थी।


आयशा टाकिया अपने करियर के पीक पर थीं उसी समय एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर लिया जिससे उनके फैंस और चाहने वालों का दिल टूट गया था। आयशा टाकिया अपनी अगली फिल्म शहीद कपूर के साथ पाठशाला में काम कर रही थीं। उसी समय कुछ ऐसी खबर आई कि एक्ट्रेस ने आयशा टाकिया ने पॉलिटिशियन अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। इस बाद एक्ट्रेस ने फिल्में करनी छोड़ दिया और अपनी पर्सनल लाइफ में बीजी हो गई।

बॉलीवुड की खबरें


खूबसूरती की बला आयशा टाकिया की अगर बात करें तो आज के समय में एक्ट्रेस अपनी फैमली के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस एक बेटे की मां हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। आयशा टाकिया को कुछ दिनों पहले अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।