बॉलीवुड

Video: सलमान खान के कंधे पर भगवा गमछा देख, फैन्स बोले- BJP वालों ने इन्हें भी पहना दिया भगवा

Salman Khan CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ पहुंचे। लेकिन वहां सलमान खान के लुक ने सबका ध्यान खींचा।

less than 1 minute read
Sep 25, 2023
बाएं से सलमान खान बीच में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दाएं में शाहरुख खान

Salman Khan CM Eknath Shinde: गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। रविवार की रात सीएम आवास पर सितारों का जमावड़ा था, जहां कई बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज बप्पा के दर्शन के लिए कतार में खड़े देखा गया। लेकिन, सलमान की मौजूदगी ने ही सबका ध्यान खींचा।

क्योंकि सलमान खान ने गेरुआ रंग का कुर्ता पहना था और कंधे पर भगवा रंग का गमछा लिया था जिस पर श्री गणेशाय नमः लिखा हुआ था। सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी थे। इसके बाद बी-टाउन के 'करण-अर्जुन' ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कैमरे के सामने पोज दिया।





सलमान खान यह लुक हुआ वायरल

ये फोटो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है, इस वीडियो को Viral Bhayani ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सलमान खान के इस लुक को लेकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,“कट्टर सनातनी का वाइब दे रहे हैं सलमान भाई, ॐ नमः शिवाय।”

जानिए लोगों ने क्या किया कमेंट
दूसरे यूजर ने लिखा, “बीजेपी ने सलमान को भी भगवा पहना दिया।” वहीं अन्य यूजर ने लिखा, “हिंदुस्तान में रहना है तो राम राम कहना है।” एक यूजर ने सलमान की सलामती मांगते हुए लिखा, “सलमान खान सबका भाईजान, गणपति बप्पा इनको हमेशा खुश रखें।” इस तरह से कई यूजर ने सलमान खान को लेकर कमेंट किया है।

Updated on:
25 Sept 2023 06:24 pm
Published on:
25 Sept 2023 06:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर