जी हां, खबरों के मुताबिक कई डायरेक्टर्स सलमान पर बॅायोपिक बनाना चाहते हैं। कई लोग उन्हें एप्रोच भी कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान की ओर से हाल में खबर सामने आई है। खान फैमिली के एक शख्स ने बताया कि, 'कई डायरेक्टर्स ने सलमान खान की जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें अप्रोच किया था। कई लेखकों ने भी उनसे उनकी आॅटोबायोग्राफी के लिए अप्रोच किया। हालांकि, सलमान खान इस बात को लेकर हमेशा से ही क्लियर थे कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी और फैमिली को पब्लिक में नहीं लाना है। इस बीच पब्लिक फीगर होने के नाते उनको लेकर काफी कुछ लिखा गया, जिसे वह रोक भी नहीं सकते थे। जहां तक बायोपिक का सवाल है तो उनकी ओर से या उनके परिवार की ओर से कभी भी इसको लेकर सहमति नहीं मिलने वाली है।’