
salman khan and aditi singh in promo video of bigg boss 11
जल्द ही कलर्स पर साल का सबसे चर्चा में रहने वाला शो बिग बॅास 11 शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर इस शो में सल्लू मिया कंटेस्टेंट्स कि खिंचाई करते दिखाई देंगे। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है। और खास बात तो ये है कि इस प्रोमो में सलमान अपनी शादी को लेकर अपने पड़ोसी से ही भिड़ गए हैं। पर क्या आप जानते हैं ये पड़ोसिन कौन हैं ?
A post shared by Aditi Singh (@i.aditisingh) on
आपको जानकर हैरानी होगी की इल पड़ोसिन का नाम अदिती सिंह हैं और ये बीते जमाने के एक्टर जैनेंद्र प्रताप सिंह की बेटी हैं। जिन्होंने कोहराम, दयावान और दीवाना मुझ सा नहीं जैसी फिल्मों में काम किया है।
Aug 18, 2017 at 11:02pm PDT
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अदिती खुद को बहुत लकी मानती हैं कि उन्हें रिएलिटी शो के प्रोमो में सलमान खान की हिरोईन बनने का मौका मिला है।
बिग बॅास में होगा पड़ोसियों के बीच मुकाबला
बिग बॅास के प्रोमो में सलमान घर के पेड़ों में पानी देते हैं, उसी बीच उनकी पड़ोसी उन्हें ताना देती हुई कहती है कि अगर उन्होंने शादी कर ली होती तो इस तरह घर का काम नहीं करना पड़ता। इस पर सलमान अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि अगर आपने शादी ना की होती तो आज में आपसे शादी कर लेता।
खेर उनका अंदाज तो हमेशा से ही निराला रहा है। पर देखना ये है कि इस बार बिग बॅास के प्रतियोगी एक दूसरों से किस अंदाज में मिलते हैं।
Adding more (@rajcheerfull) August 18, 2017
इस बार 1 नहीं 2 बिग बॅास के घर होंगे
बता दें कि बिग बॅास 11 इस बार नई-पड़ोसी थीम लाया है जिसके चलते बिग बॅास में 1 नहीं बल्कि 2 घर बनवाए जाएंगे हैं। थीम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॅास में आते ही कंटस्टेंट्स को दो अलग अलग घरों में भेज दिया जाएगा।
साथ ही इस बार बिग बॅास में उन आम लोंगो को बुलाया जाएगा जो कि सोशल मीडिया साइट्स पर खासा चर्चित हैं।
Updated on:
04 Sept 2017 05:08 pm
Published on:
04 Sept 2017 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
