
police ki gireft me aaropi
मलारना डूंगर. थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में पिछले दिनों एक पक्ष के लोगों पर हमला कर आधा दर्जन लोगों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपित को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित गिर्राज गुर्जर है। इससे पूर्व पुलिस इसी मामले में रामदास गुर्जर (३२) व खेमराज उर्फ खेमू गुर्जर (३६) को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि गत २७ अप्रेल को उक्त गिरफ्तार आरोपितों सहित अन्य लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हाथियारों व लाठी से हमला कर दिया था। हमले में एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के चोटें आई।
सभी को परिजनों ने सवाईमाधोपुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायल मुकेश शर्मा के पर्चा बयान पर उक्त आरोपितों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस हमले के बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
