4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान को पसंद नहीं थी मलाइका ये आदतें, तलाक के बाद अरबाज को देने पड़े थे 15 करोड़

दबंग' सलमान खान को नहीं पसंद थीं मलाइका अरोड़ा की यह आदतें, तलाक के बाद अरबाज ने दिए थे इतने करोड़ रुपए....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 02, 2020

salman khan

salman khan

बॉलीवुड में आइटम गर्ल के रूप में पहचानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा कभी 'दबंग' सलमान खान की भाभी थी। अब उन्होंने उनके भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया है। उनके एक बेटा अरहान खान है। जो अपनी मां मलाइका के साथ रहता है। मलाइका ने कई बॉलीवुड की हिट फिल्मों में काम किया है। वे काफी खुले विचारों वाली एक्ट्रेस हैं और यही बात सलमान खान को पसंद नहीं थी।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक के बाद 15 करोड़ रुपए वसूल किए थे। अरबाज और मलाइका का तलाक मई, 2017 में हो गया था। दोनों ने 1997 में शादी की थी और उनका बेटा अरहान खान अब जवान हो चुका है। दोनों का तलाक हुआ तो उस समय यह बताया गया था कि मलाइका को लंबे समय तक अरबाज के असफल कॅरियर से परेशानी थी और मलाइका को कई सालों तक सलमान के रहमों करम पर रहना पड़ा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने हमेशा से महसूस किया था कि वह अरबाज के परिवार में एक अजनबी मानी जाती हैं, यहां तक कि मलाइका ने जिक्र किया था कि सलमान खान को उनके ड्रेसिंग सेंस से काफी दिक्कतें थीं। साथ ही उनके दोस्तों और कई चीजों को लेकर उन्हें परेशानी थी। इन सभी चीजों के लिए अरबाज और मलाइका कई सालों तक संघर्ष में बने रहे।

खबरें तो ऐसी भी आई थीं कि अरबाज खान सट्टा लगाते थे जिससे मलाइका परेशान थीं। परिवार और पति से परेशान हो चुकी है मलाइका जल्द से जल्द अलग होने का मन बना चुकी थीं। अलग होने के बाद मलाइका ने उनके और बेटे के खर्च के लिए 15 करोड़ रुपए लिए। मलाइका को भी अपने तलाक के बाद ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। फिलहाल मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई बार रोमांटिक होते देखा गया है।