7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से निकलने के बाद पहली बार शूटिंग करते दिखे सलमान, एग्रेसिव लुक में आए नजर

सलमान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। 'रेस 3' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

2 min read
Google source verification
salman khan

salman khan

हाल ही में सलमान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर जेल से बेल मिलने के बाद मुंबई पहुंचे हैं। मुंबई पहुंचते ही एक बार फिर उनकी जिंदगी पटरी पर आनी शुरू हो गई है। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग में फिर से बिजी हो गए। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें सलमान बेहद ही एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं।

ऐसा है लुक:
सलमान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। 'रेस 3' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सलमान काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में एक अजीब सा गुस्सा नजर आ रहा है। इस शूटिंग शेड्यूल में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी स्पॉट की गई।

इस ड्रेस में नजर आए सलमान:
बता दें कि फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीर में सलमान खान नार्मल रॉयल ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आए। इस ड्रेस में वह काफी कूल नजर आ रहे हैं।

देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं सलमान:
कोर्ट ने फिलहाल समलान को देश छोड़कर न जाने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस 3 का अहम हिस्सा विदेश में शूट होना था, लेकिन सलमान को विदेश जाने की इजाजत न होने के कारण फिल्म का शूटिंग शेड्यूल निर्माताओं ने बदल दिया। अब बाकी शूटिंग देश में ही होगी।

फिल्म में एक और हॉट एक्ट्रेस की एंट्री:
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अब बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की एंट्री होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में उर्वशी रौतेला एक हॉट आइटम नंबर करती नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले से ही सलमान खान, अनिल कपूर , बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में दिखेंगे।