बॉलीवुड

सलमान खान की भांजी आयत के साथ पहली तस्वीर आई सामने, हो रही वायरल.. देखें फोटोज़

सलमान खान (Salman Khan) की भांजी आयत के सामने आई फोटो पहली तस्वीर है बेहद खूबसूरत भांजी आयत (Ayat Sharma) को निहारते हुए आए नज़र

2 min read
Jan 14, 2020

नई दिल्ली | सलमान खान (Salman Khan) अपने जन्मदिन यानी की 27 दिसंबर को दूसरी बार मामा बने हैं। बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने आयत की पहली तस्वीर तो पोस्ट कर दी थी लेकिन अभी तक सलमान खान की उनके साथ कोई भी फोटो सामने नहीं आई थी। लेकिन अब उनके फैंस का ये इंतज़ार खत्म हो गया है। सलमान खान की भांजी आयत (Ayat Sharma) के साथ पहली फोटो सामने आ गई है। इस तस्वीर में वो आयत को गोद में लिए हुए हैं। सलमान की ये फोटो काफी खूबसूरत लग रही है।

सलमान खान (Salman Khan) की भांजी आयत के साथ पहली फोटो अर्पिता ने शेयर की है जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। सलमान के साथ मां सलमा खान भी दिखाई दे रही हैं। दोनों ही आयत की तरफ बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। अर्पिता ने फोटो शेयर कर लिखा- इस दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है जिससे मुझे डर लगता है क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ खड़े हो और मुझे कभी कुछ नहीं होने देंगे । अब आयत को भी यही सुरक्षा मिलेगी। यह हाथ भगवान ने भेजे हैं। हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी सलमान खान और मां सलमा खान।

View this post on Instagram

Welcome to our world Ayat.

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने आयत के जन्म के बाद सबसे पहले ट्वीट कर दुनिया में उनका स्वागत किया था। उन्होंने बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा का इस बर्थडे गिफ्ट के लिए धन्यवाद किया था। सलमान खान ने कहा था कि ये उनका सबसे बेस्ट गिफ्ट है। पापा आयुष ने आयत की तस्वीरें सबसे पहले साझा की थीं। वहीं सलमान खान आजकल बिग बॉस 13 को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सलमान फिल्म राधे की शूटिंग में भी बिज़ी हैं।

Published on:
14 Jan 2020 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर