
kisi ka bhai kisi ki jaan
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song Naiyo Lagda Release: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का हर किसी को इंतजार है। हर कोई उनकी फिल्म देखने को बेताब है। ऐसे में हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'नय्यो लगदा' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में भाईजान का अगल लुक देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आ रहा है तो कुछ गाने में उनके हुक स्टेप को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। गाने में भाईजान के लंबे बाल हवा में लहराते दिख रहे हैं। गाने में दूर से चलकर हीरोइन के पास आते सलमान और बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नाचती झूमती हीरोइन बिल्कुल 90 के दशक के गानों की याद दिला रही है। गाना काफी रोमांटिक है।
पूरे गाने में भाईजान पूजा हेगड़े से इश्क फरमाते दिख रहे हैं। गाने में बाकी सब तो लोगों को ठीक लग रहा है, लेकिन जो खटक रहा है वो है गाने में भाईजान का हुक स्टेप। इसमें वो अपने पैर स्ट्रेच करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर खिल्ली उड़ रही है। गाने को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है।
एक यूजर ने गाने का विडियो देख कर सलमान खान का मजाक उड़ाते हुए लिखा है, 'लगता है कोरियोग्राफ की जगह स्कूल पीटी टीचर को बुलाया था।'
यह भी पढ़ें- लाल को छोड़ गुलाबी रंग के पीछे भागीं ये एक्ट्रेसेस
एक यूजर ने तो गाने को ही ट्रोल कर दिया और कमेंट करते हुए लिखा, 'प्लीज यह मत कहना कि यह बॉलीवुड गाना भोजपुरी से प्रेरित है।'
एक यूजर ने लिखा- 'उसका भाई पागल हो गया है 'नय्यो लगदा' गाने में सलमान खान का मुर्गी वाला डांस देखकर।'
एक और ने लिखा- 'लेग एक्सरसाइज करना भूल गए थे क्या या अगली सीन की प्रैक्टिस भी साथ ही कर रहे?'
एक अन्य ने लिखा- भईया एक डांसर दिखाना थोड़ा सस्ता वाला।
गाने की बात करें तो इसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और फैंस को ये गाना खूब भा रहा है और लोग इसके धुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मशहूर बॉलीवुड सिंगर पलक मुछ्चल और कमाल खान ने इस गाने को अपनी करिश्माई आवाज दी है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- राखी को परेशान देख फिर उमड़ा एक्स हसबैंड रितेश का प्यार
Published on:
14 Feb 2023 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
