इन दिनों बॉलीवुड नगरी में खुशियों की बहार है। किसी न किसी सेलेब के घर शादी की शहनाई बज रही है। हाल ही में अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधी थी और अब सिद्धार्थ मल्होत्राऔरकियारा आडवाणी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
कपल ने 7 फरवरी को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास दिन के लिए कियारा ने पिंक रंग के लहंगे को चुना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने शादी के लिए रेड कलर को छोड़ पिंक कलर के लहंगे को चुना हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस पिंक लहंगा अपनी शादी पर पहन चुकी हैं।
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अनुष्का ने अपनी शादी में पिंक जोड़ा पहना था, जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। एक्ट्रेस पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को बनाने में 32 दिन लगे थे और 67 कारीगरों ने इसे तैयार किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में हुई थी। अथिया शेट्टी ने भी अपनी शादी पर पेस्टल पिंक रंग का लहंगा पहना था, जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 2018 में लोकप्रिय अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने लाल रंग के लहंगे की जगह अनीता डोंगरे द्वारा बनाया गया हल्का गुलाबी रेशम का लहंगा पहना था। इस सिंपल लंहगे में वो बेहद प्यारी लग रही थीं।
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्टूबर, 2020 को हुई थी। नेहा ने अपनी शादी के दिन हल्के गुलाबी रंग का सब्यसाची लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी रचाई थी। रुबीना दिलैक ने अपनी शादी में ऑफ व्हाइट कलर का पिंक एंड ग्रीन कलर एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था।
शादी में पिंक लहंगा पहनने की लिस्ट में एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद-मीरा शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी में मीरा ने ब्लश-हाइट पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसे फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।
Shweta Bajpai