8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तो फिर आओ’ के ओरिजिनल सिंगर मुस्तफा जाहिद ‘आवारापन 2’ से बाहर, गीतकार सईद कादरी ने बताई वजह

Awarapan 2: इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के म्यूजिक एल्बम से पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद को बाहर रखा गया है। अब इसी को लेकर गीतकार सईद कादरी ने बड़ा बयान दिया है और इसके कारणों का खुलाया किया है।
2 min read
Google source verification
saeed quadri on pakistani singer mustafa zahid out awarapan 2 reveal reason

आवारापन 2 से बाहर हुए पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद

Saeed Quadri On Mustafa Zahid: इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) के म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' के ब्लॉकबस्टर गानों 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने अपनी आवाज दी थी, लेकिन फिल्म के सीक्वल में वह शामिल नहीं हैं। इन आइकॉनिक ट्रैक्स की रीक्रिएशन लिस्ट से मुस्तफा जाहिद का नाम गायब होने पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब इस पूरे विवाद और बदलाव के बीच जाने-माने गीतकार सईद कादरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वक्त और हालातों को देखते हुए फैसले लेने पड़ते हैं।

सईद कादरी ने कहा देश सबसे ऊपर

'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' जैसे मशहूर गानों के गीतकार सईद कादरी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने मुस्तफा जाहिद के फिल्म का हिस्सा न होने पर कहा, "बहुत सारी चीजें होती हैं जो हालात और वक्त को देखकर करनी पड़ती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि देश हमेशा पहले आना चाहिए। देश सबसे ऊपर है।"

वहीं, उन्होंने संगीतकार प्रीतम के सीक्वल में भी न होने पर कहा कि राइटर्स को ऐसे फैसलों में बोलने का हक नहीं होता, यह निर्णय पूरी तरह प्रोडक्शन हाउस का था। लेकिन उन्होंने नए संगीतकार अमाल मलिक और मिथुन द्वारा रीक्रिएट किए गए गानों की तारीफ की।

आवारापन 2 का ट्रेलर

फैंस के 25 हजार मैसेज और गानों के नए वर्जन

पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध के कारण 'तेरा मेरा रिश्ता' का नया वर्जन इस बार साज भट्ट और सुबोध शर्मा की आवाज में तैयार किया गया है। मुस्तफा जाहिद ने बताया कि उन्हें फैंस की तरफ से 25,000 से अधिक मैसेज मिले थे, जिसमें लोग 'आवारापन 2' में उनकी वापसी के बारे में पूछ रहे थे। ऐसे में जब अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर ओरिजिनल ट्रैक के लिए मुस्तफा को क्रेडिट दिया, तो मुस्तफा ने जवाब में लिखा था कि "बॉर्डर खतरनाक होते हैं लेकिन प्यार भी उतना ही खतरनाक होता है।"

इमरान हाशमी ने याद किया फिल्म का क्रेज और टैटू वाला किस्सा

'आवारापन' भले ही 2007 में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल न कर पाई हो, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई। अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगभग दो साल तक काम चला है ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन सीक्वल दिया जा सके। उन्होंने दुबई का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक फैन ने अपने शरीर पर आवारापन का टैटू बनवा रखा था। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही 'आवारापन 2' से फैंस को एक बार फिर बड़े पर्दे पर वही जादू देखने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग