7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Generation Gutter’ वाले विवादित बयान के बाद कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न!, बोलीं- ‘Gen Z देश की सबसे बड़ी ताकत है’

Kangana Ranaut Gen Z: बीते दिनों कंगना रनौत ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कह कर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपना बयान बदलते हुए कहा है कि युवा जेनरेशन देश की ताकत हैं।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 07, 2026

Kangana Ranaut Generation Gutter Remark

कंगना रनौत ने की Gen Z की तारीफ। (फोटो सोर्स: instagram- @kanganaranaut)

Kangana Ranaut Generation Gutter Remark: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत कुछ दिन पहले Gen Z और जंतर-मंतर पर हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों पर अपनी विवादित टिप्पणियों के चलते आलोचनाओं के घेरे में थीं। बता दें कि उन्होंने कुछ युवा प्रदर्शनकारियों और महिलाओं को "जनरेशन गटर" कहा था और उन पर पश्चिमी सोच अपनाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को कंगना ने अपना रुख बदलते हुए Gen Z की तारीफ की, उन्हें भारत की सबसे बड़ी ताकत और देश की संस्कृति और पहचान का एंबेसडर बताया।

Gen Z पर कंगना रनौत ने अपने नए बयान में क्या कहा

PTI से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद ने कहा, "Gen Z हमारे देश की ताकत है और एक तरह से हमारे देश के लिए एक बड़ी संपत्ति है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के एंबेसडर के तौर पर उभर रहे हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हमें मोहन भागवत जी को सुनने का भी मौका मिला है। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। हमें उनकी समझदारी और अनुभव से लाभ उठाने का भी मौका भी मिला है। यह बहुत खुशी की बात है कि देश के युवा हमसे जुड़ रहे हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को अपना रहे हैं।" इससे साफ है कि उनकी टिप्पणियों में एक बड़ा बदलाव आया है।

क्या था कंगना रनौत विवादित बयान

कंगना ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की आलोचना करते हुए कई वीडियो और स्टोरीज शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में कंगना ने कहा था, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरत चीजें नहीं देखीं, Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं, जिस तरह से वो बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं, मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं, छी… उन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?" इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था, "यहां तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी है। मैं उन्हें 'जनरेशन गटर' कहती हूं।"

मुझे 'डिजिटल डिटॉक्स' की जरूरत है

NEET से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के वीडियो वायरल होने के बाद, उन्होंने कहा था कि क्लिप्स को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें "डिजिटल डिटॉक्स" की जरूरत है। उन टिप्पणियों पर भी ऑनलाइन काफी चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा था, “आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं, इसमें कोई उलट-फेर नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और बदसूरती से भर रहे हैं। इन रील्स ने मुझे गहरे जख्म दिए हैं, मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।”

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट के बारे में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कंगना रनौत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आयीं थीं। मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कामा हॉस्पिटल की उन नर्सों और स्टाफ की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मरीजों की जान बचाई थी।