7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और विदेश में अलग-अलग तारीख पर क्यों रिलीज होगी ‘Ramayana’? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' भारत और विदेशों में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होगी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने इसका कारण बताया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 07, 2026

Ramayana Release Date

रामायण के सीन में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और लक्ष्मण दुबे। (फोटो सोर्स: Sony Pictures Entertainment)

Namit Malhotra on Ramayana Release Date: बीते बुधवार को जब से रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की 'रामायण' का इंग्लिश ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज हुआ है, तब से फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दर्शकों को कन्फ्यूजन है कि इसे भारत और विदेश में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज किया जाएगा। इस पर अब नमित मल्होत्रा ने बयान देते हुए साफ किया कि ऐसा क्यों किया जा रहा है?

इंग्लिश ट्रेलर आने के बाद शुरू हुआ कन्फ्यूजन

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'रामायण' के इस टेलर में साफ तौर पर बताया गया है कि फिल्म 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी, जिसके चलते कई लोग सोच रहे थे कि क्या ये तारीख भारत के लिए भी है, क्योंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को है।

नमित मल्होत्रा ने बताई अलग-अलग तारीखों की वजह

NDTV के साथ एक खास बातचीत में, 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने इस कन्फ्यूजन को दूर किया है। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और यश स्टारर यह फिल्म भारत में दिवाली पर रिलीज होगी, जबकि इंटरनेशनल दर्शकों को फिल्म दो दिन पहले देखने को मिलेगी। जब उनसे पूछा गया कि ट्रेलर में 6 नवंबर का जिक्र है और पूछा कि क्या इसका मतलब है कि भारत में रिलीज की तारीख बदल गई है, तो प्रोड्यूसर ने दो अलग-अलग तारीखों के पीछे की स्ट्रैटेजी समझाई।

उन्होंने कहा, "हम इसे इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से होता है, इसलिए यह 6 नवंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन भारत में, हम अभी दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।" इससे साफ हो गया है कि जहां विदेशों में यह फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं, भारतीय दर्शक इस बहुप्रतीक्षित एपिक फिल्म को दिवाली के आस-पास, यानी 8 नवंबर को देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घोषणा नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह के बीच हुई है। हाल ही में रिलीज हुए इंग्लिश ट्रेलर ने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी है। दर्शकों ने इसके विज़ुअल्स, स्केल और बेहतरीन इंग्लिश डबिंग की तारीफ की है, जो एक्टर्स के लिप मूवमेंट से बहुत अच्छी तरह मेल खाती है।

59,000+ स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी

sacnilk के अनुसार, रामायण के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर भारत के बाहर 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी में हैं। वहीं, भारत में इसे करीब 9,000 स्क्रीन पर उतारे जाने की योजना है। इस तरह फिल्म का कुल ग्लोबल स्क्रीन काउंट 59,000 से अधिक पहुंच सकता है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिलीज प्लान माना जा रहा है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'रामायण' के पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे। भारतीय दर्शकों के लिए, अब दिवाली पर होने वाली इस शानदार रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग