23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Rajpal Yadav at Lalbaugcha Raja: राजपाल यादव हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। किसी भी VIP प्रोटोकॉल या बाउंसर के बिना राजपाल यादव ने आम श्रद्धालुओं के साथ लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन किए।
2 min read
Google source verification
Rajpal Yadav at Lalbaugcha Raja without vip line standing queue with public

राजपाल यादव ने किए आम जनता के साथ लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन (Photo Source- Instagram/instantbollywood)

Rajpal Yadav at Lalbaugcha Raja: देशभर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और मुंबई में बप्पा के सबसे प्रसिद्ध पंडाल 'लालबागचा राजा' के दरबार में हर दिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे बप्पा के चरणों में शीश नवाते नजर आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर और चहेते कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

राजपाल यादव ने VIP नहीं लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन

आमतौर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और राजनेता लालबागचा राजा के दर्शन के लिए विशेष VIP गेट या खास पास का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अपनी अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव बिना ने किसी VIP की तरह नहीं बल्कि आम जनता के साथ लाइन में लगकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव बिना किसी बाउंसर, VIP प्रोटोकॉल या सिक्योरीटी तामझाम के आम भक्तों के बीच बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के साथ लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और बेहद विनम्रता के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए।

राजपाल यादव पर फैंस ने लुटाया प्यार

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने राजपाल यादव की तारीफ करनी शुरू कर दी। वीडियो में राजपाल यादव को साधारण कपड़ों में मुस्कुराते हुए और आसपास खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है।

यूजर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स को राजपाल यादव से सादगी सीखनी चाहिए। कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, "इंडस्ट्री में आज भी ऐसे कलाकार मौजूद हैं जिन्हें अपनी शोहरत का जरा भी घमंड नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "सर के लिए एक लाइक तो बनता है।" एक और ने लिखा, "ये हैं असली हीरो।" एक अन्य ने लिखा, "भाई VIP हो तो इनके जैसा।" एक ने लिखा, "सुपर एक्टिंग, सुपर व्यवहार, सुपर आदमी वह एक रत्न हैं।"

राजपाल यादव के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव अपनी आगामी कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड: यह फिल्म जीवन के 12 अध्यायों पर आधारित एक अलग प्रोजेक्ट है, जिसे चार्ली चैपलिन को समर्पित किया गया है। वहीं, कुछ समय पहले उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग