23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

Sunita Ahuja on govinda: सुनीता आहूजा ने गोविंदा की छवि बनने पर भांजे कृष्णा अभिषेक, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने अर्जुन कपूर की एक्टिंग और फिल्मों पर तंज भी कसा है।
2 min read
Google source verification
Sunita Ahuja on govinda copy krushna abhishek varun dhawan and arjun kapoor

सुनीता आहूजा ने गोविंदा की मिमिक्री को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/@NetflixIndiaOfficial)

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' यानी गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने बिंदास, बेबाक और हाजिरजवाब अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी किसी पॉडकास्ट या इंटरव्यू में आती हैं, तो बिना किसी झिझक के अपनी बात रखती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) या अन्य एक्टर्स गोविंदा की छवि अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुनीता ने न केवल कृष्णा और वरुण धवन पर अपनी बात रखी, बल्कि अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एक्टिंग और उन्हें फिल्में मिलने पर ही बड़ा बयान दे दिया।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा की मिमिक्री पर दिया बयान

सुनीता आहूजा ने 'Why Not With MNL S3' पॉडकास्ट में खास बातचीत की। इस दौरान जब सुनीता से पूछा गया कि इंडस्ट्री में ऐसा कौन सा एक्टर है जो गोविंदा जैसा बनने या उनकी छवि अपनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऑप्शन के तौर पर कृष्णा अभिषेक, वरुण धवन और अर्जुन कपूर का नाम सामने आया।

सुनीता ने इस पर बात करते हुए कहा, कृष्णा अभिषेक गोविंदा के भांजे हैं, इसलिए उनके अंदर गोविंदा की झलक दिखना स्वाभाविक है। वहीं वरुण धवन ने बचपन से गोविंदा को देखा है और उनके काम से काफी प्रभावित रहे हैं, इसलिए इन दोनों की कोशिश फिर भी समझ आती है। लेकिन अर्जुन कपूर का नाम कहां से ले आए?"

"अर्जुन कपूर तो दूर-दूर तक गोविंदा जैसा नहीं बन सकता!"

अर्जुन कपूर के नाम पर सुनीता आहूजा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और हैरान होते हुए बोलीं, "अर्जुन कपूर! भाई, वो तो दूर-दूर तक गोविंदा जैसा नहीं बन सकता! तुमने ये क्या पूछ लिया यार!" जब होस्ट ने सुनीता से पूछा कि अगर उनकी एक्टिंग में वह बात नहीं है, तब भी अर्जुन कपूर को फिल्में क्यों मिलती हैं? इस पर सुनीता ने इंडस्ट्री के अंदरूनी नेटवर्किंग के राज खोले।

"अच्छा फ्रेंडशिप सर्कल और पार्टियां दिलाती हैं फिल्में"- सुनीता आहूजा

अर्जुन कपूर को मिलने वाली फिल्मों पर बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, "देखिए, हमारी इंडस्ट्री में क्या होता है न, आप बाहर जाते हो, पार्टियां करते हो, लोगों को अपने घर बुलाते हो और उनके घर जाते हो। एक फ्रेंडशिप सर्कल बनाया जाता है। नेटवर्किंग करना और अच्छी बॉन्डिंग बनाना अच्छी बात है, शायद इसी वजह से उन्हें काम मिलता रहता है।"

सुनीता का यह सीधा और निष्पक्ष जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के गलियारों में उनके इस बयान से हलचल मच गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग