
Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को रिलीज हुए पूरे नौ साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म मेकर्स ने मूवी का एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो रिलीज किया है।
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई 2015 को प्रदर्शित हुई थी। 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान, करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दिल को छू लेने वाली बजरंगी भाईजान की कहानी और जबरदस्त परफॉर्मेंस से दुनिया भर के लोगों के दिलों को जीता है।
'बजरंगी भाईजान' के नौ साल के सफर को याद करते हुए मेकर्स ने एक बीटीएस वीडियो रिलीज किया है। यह वीडियो दोस्ती और इस खास फिल्म को बनाने में लगी मेहनत को दर्शाता है। इस वीडियो में हल्के-फुल्के तरीके और मजाक मस्ती के बीच बनी फिल्म की झलकियां देखने को मिल रही हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इसे किसी ने मास्टरपीस तो किसी ने सलमान खान की बेस्ट मूवी बताया है। आप भी देखिए:
Published on:
17 Jul 2024 03:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
