
Salman Khan reaction after watch The Kashmir Files, anupam kher reveal
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीड हुई थी। इस फिल्म ने बेहद कम समय में करोड़ो की बिजनेस कर ली हैं। इस फिल्म को दर्शको की और से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा हैं। इस फिल्म को बाॅलीवुड सेलेब्स भी देख रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ही स्टार्स ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने जब इस फिल्म को देखा तो उन्होने भी अपना रिएक्शन दिया हैं।
द कश्मीर फाइल्स' की कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया हैं। बता दे कि अनुपम खेर और सलमान खान ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। जिसमें 'हम आपके हैं कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' शामिल हैं।अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होने द कश्मीर फाइल्स' को लेकर खुलकप बाते कही थी। इसी समय अनुपम खेर बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के रिएक्शन के बारे में भी बताया था।
अनुपम खेर ने कहा था कि- इस फिल्म को देखने के बाद सलमान ने मुझे काॅल किया और इस फिल्म को लेकर बधाई भी दी। साथ ही अनुपम खेर ने यह भी कहां कि सलमान को यह फिल्म काफी ज्यादा पंसद आई थी। इस इंटरव्यू में बाॅलीवुड के सेलेब्स के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने यह भी बताया की इस फिल्म को लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स आखिर क्यो चुप हैं।
अनुपम खेर कहते हैं कि इस फिल्म की सफलता को देखकर सभी लोग हैरान हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म दर्शकों को इतना ज्यादा पंसद आएंगी और आगे यह भी कहां था कि जब फिल्म इंडस्ट्री में कुछ शॉकिंग होता है, तब ऐसे ही अजीब रिएक्शन मिलते हैं।
जब फिल्म 'शोले' रिलीज हुई थी, तब खुद रमेश सिप्पी जी ने कहा था कि फिल्म पहले तीन हफ्ते नहीं चली थी। लोगों को समझ में नहीं आया था कि भारत में ऐसी फिल्म कैसे बन सकती हैं। पहले सभी ने यह सोच लिया था कि यह फिल्म फ्लॉप हो गई हैं। लेकिन कुछ हफ्तों बाद इस फिल्म ने कमाल कर दिया था।
Updated on:
28 Mar 2022 03:10 pm
Published on:
28 Mar 2022 02:58 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
