
tere naam sequel
Satish Kaushik Tere Naam Sequel: सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताया है कि सतीश कौशिक ने निधन से पहले ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर चर्चा की थी। बता दें कि सतीश कौशिक का हाल ही में दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बॉलीवुड वेटरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का 8 मार्च को निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा है। दिवंगत एक्टर के करीबी दोस्त और सहयोगी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर कर सतीश की मौत पर शोक जाहिर किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि सतीश ने मौत से पहले उनसे ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि 'वह फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट लिखेंगे और उसका निर्देशन भी करेंगे। लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं हैं। जिसका मुझे बेहद अफसोस है।'
आपको बता दें कि सतीश कौशिक (Satish Kaushik) और सलमान खान (Salman Khan) का एक खास जुड़ाव रहा है। सलमान की सबसे बड़ी हिट और उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) 2003 को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था। कई सालों बाद कौशिक ने सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम 2’ (Tere Naam 2) के आइडिया पर भी चर्चा की थी।
अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (kisi ka bhai kisi ki jaan) के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि 20 साल पहले सतीश कौशिक ने फिल्म के लिए सिर्फ एक लाइन के आइडिया पर डिसकशन किया था और सलमान ने तब सोचा था कि यह एक सुपर आइडिया है। सलमान ने ये भी जिक्र किया कि कौशिक के निधन से पहले भी उनके साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने Citadel को लेकर किया हैरतअंगेज खुलासा
कौशिक ने सलमान की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उनके भाई अरबाज खान की फिल्म की शूटिंग भी कंपलीट की थी। इतना ही नहीं कौशिक सलमान के सुपरविजन में तीसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी करने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म को कौशिक ही निर्देशित करने वाले थे। दिल्ली के ट्रिप के बाद कौशिक को तीसरी फिल्म के लिए रेकी पर जाना था लेकिन बदकिस्मती से दिल्ली में ही हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था।
सलमान ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल लिए एक प्लॉट पर चर्चा की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा? उन्होंने सतीश कौशिक के साथ प्लॉट शेयर किया था और 'मिस्टर इंडिया' (Mr.India) एक्टर या कहें कैलेंडर ने सलमान से वादा किया था कि वह जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। अपने इमोशंस को रोकते हुए सलमान ने कहा कि वह फ्यूचर में कभी आगे ‘तेरे नाम’ (Tere Naam Sequel) के सीक्वल को बनाने पर जरूर सोचेंगे।
यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' ने तोड़ा Bholaa और TJMM का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड
Published on:
19 Apr 2023 11:10 am
