4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं बॉलीवुड के भाईजान, सबसे ज्यादा फीस लेते हैं सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस के लिए सलमान खान का बर्थडे किसी जश्न से कम नहीं होता। सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी कुल संपत्ति, लग्जरी गाड़ियों और विदेशों में मौजूद उनकी प्रॉपर्टी के बारे में।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 27, 2022

Salman Khan's net worth: Sea-facing triplex apartment in Bandra to Rs 80 crores Panvel farmhouse

Salman Khan's net worth: Sea-facing triplex apartment in Bandra to Rs 80 crores Panvel farmhouse

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए तीन दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपहिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान बॉलीवुड के उन चंद सुपर स्टार्स में से एक हैं जिनके फैंस हर उम्र के हैं। बच्चे, जवाब, बुजुर्ग, महिलाएं सभी उनके फैंस हैं। सलमान खान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि कई शोज के प्रोड्यूसर भी हैं। सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 75 रुपए के काम से शुरू की थी, लेकिन आज वह करोड़ो की संपत्ति के मालिक है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताने जा रहे है कि उनकी नेटवर्थ क्या है और वह फिल्म में काम करने का कितना चार्ज करते हैं।

3000 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीर काम करते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते हैं। इसके अलावा सलमान खान कई ब्रांन्ड के एड करते भी नजर आते हैं। आज सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में शुमार किए जाते हैं।

30 सालों में दी एक से बढ़कर एक फिल्में
सलमान खान ने अपने 30 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। यह भी कहा जाता है कि उनकी फिल्म सुपरहिट कराने के लिए सलमान कान का नाम ही काफी होता है। यह सुपर स्टार मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहता है। उनके इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। सलमान खान के पास पनवेल में फार्महाउस भी है, जहां वो अक्सर वेकेशन एन्जॉय करने जाते हैं।

खुद के प्रोडक्शन हाउस से करते हैं तगड़ी कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के फार्महाउस की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है। फार्महाउस में जिम, स्विमिंग पूल समेत कई सुविधा मौजूद हैं। इसके अलावा वो अपने ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। समलान खान का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम है सलमान खान फिल्म्स। इस प्रोडक्शन हाउस से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है।

एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ो रुपए
फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सलमान खान हर साल कई करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। कहा जाता है कि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में शामिल है। वह फिल्मों में काम करने की करोड़ों रुपए फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान एक फिल्म के 70 से 75 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा वह प्रॉफिट भी शेयर करते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के लिए 130 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।

बिग बॉस को होस्ट करने के लिए लेते हैं करोड़ो
फिल्मों के अलावा वो बिग बॉस शो भी होस्ट करते हैं। इस शो से वह हर साल मोटी रकम वसूलते हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 16 के लिए सलमान खन ने 1000 करोड़ रुपए की फीस ली है। इन सब के अलावा सलमान खान की संपत्ति में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं, जिनकी कीमत सुनकर शायद आप भी चौंक जाएं। उनके पास ऑडी, बैंटले, रोल्स रॉयल और मर्सिडीज जैसी कई कारें हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

दुबई में भी करोड़ो की प्रॉप्रटी है मौजूद
इसके अलावा, सलमान खान के पास कई शानदार बाइक्स भी हैं, जिनमें लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर एम1800 आरजेड, सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000जेड, सुजुकी हायाबुसा और यमाहा आर1 शामिल हैं। आपको बता दें, सिर्फ मुंबई हीं नहीं उनकी विदेश में भी कई अचल संपत्तियां हैं। दुबई में उनकी आलीशान प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनकी इस कमाई से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किस तरह की जिंदगी जीते होंगे।

यह भी पढ़ें: बर्थ डे पार्टी में एक्स गर्लफ्रेंड को देख बेकाबू हुए सलमान खान, चूमा माथा, लगाया गले