
टाइगर सीरीज की पहली दोनों फिल्में काफी पसंद की गई हैं।
Salman Khan's Tiger 3 Teaser: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के लीड रोल वाली 'टाइगर 3' इस साल दिवाली 2023 पर रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म के टीजर के बारे में जानकारी सामने आई है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबाला ने बताया है कि बुधवार, 27 सिंतबर को फिल्म का टीजर रिलीज होगा।
टाइगर सीरीज की शुरुआत 2012 में 'एक था टाइगर' के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है' आई। सीरीज की तीसरी फिल्म इस साल नवंबर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में होंगे। फिल्म को यशराज बैनर्स ने बनाया है। दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में शाहरुख खान का भी एक कैमियो होने की बात कही जा रही है।
Updated on:
25 Sep 2023, 2:42 PM IST
Published on:
25 Sep 2023, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.