2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब Juhi Chawla के पिता से उनका हाथ मांगने गए थे सलमान खान, इस कारण नहीं हो पाई शादी

जूही चावला ने न सिर्फ एक्टिंग से लोगों का दिल जीता बल्कि उनकी खूबसूरती के भी काफी दीवाने थे। एक्टर सलमान खान भी उनसे शादी करना चाहते थे। इसके लिए सलमान ने जूही के पिता से उनका हाथ भी मांगा था।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Nov 13, 2020

salman_khan_juhi_chawla.jpg

Salman Khan Juhi Chawla

नई दिल्ली: अपने समय की जानी मानी एक्ट्रेस जूही चावला का आज 53वां जन्मदिन है। जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अम्बाला में हुआ था। उनके पिता एस.चावला एक डॉक्टर थे। जूही चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के लुधियाना से की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धेनम कॉलेज से पूरी की। वर्ष 1984 में जूही चावला 'मिस इंडिया' चुनी गईं। इसके बाद जूही ने फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी पहली हिट फिल्म कयामत से कयामत तक थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जूही के पिता ने किया इंकार

जूही चावला ने न सिर्फ एक्टिंग से लोगों का दिल जीता बल्कि उनकी खूबसूरती के भी काफी दीवाने थे। एक्टर सलमान खान भी उनसे शादी करना चाहते थे। इसके लिए सलमान ने जूही के पिता से उनका हाथ भी मांगा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। सलमान ने कहा था, 'जूही बहुत ही शानदार हैं। वह बहुत ही स्वीट हैं। मैंने तो उनके पापा से भी पूछा था कि क्या वह जूही की शादी मुझसे करांगे। उन्होंने मना कर दिया था। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं क्या चाहिए था उनको?'

जय मेहता संग रचाई शादी

आपको बता दें कि जूही चावला ने साल 1996 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। इस शादी को जूही ने छह साल तक सबसे छिपाकर रखा था। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि जय से मेरी मुलाकात बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद हमारी बातचीत नहीं होती थी। एक बार एक पार्टी में हम फिर से मिले और हमारी बातचीत शुरू हो गई। शुरुआत हम दोनों को एक-दूसरे के प्रति कोई खास रुचि नहीं थी। लेकिन जब जूही को पता चला कि जय मेहता की पत्नी की विमान हादसे में मौत हो गई तो उनका व्यवहार उन्हें लेकर बदल गया।

इसके बाद जूही की मां का निधन एक कार एक्सिडेंट में हो गया तो जय मेहता ने उन्हें संभाला था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। जूही को इस दुख से बाहर निकलने में जय मेहता ने काफी मदद की। इसके बाद दोनों ने साल 1995 हमेशा एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया।

Story Loader