
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’
Sam Bahadur Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को रिलीज हुए आज 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म अपने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करती हुई दिखाई दे रही है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 55 करोड़ रूपया है। ‘सैम बहादुर’ ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाई। अब तीसरे दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी बड़े बजट की पैन इंडिया से क्लैश के बाद भी विक्की कौशल की "सैम बहादुर" ने इतना अच्छा कलेक्शन किया है, जो काबिले तारीफ है। ‘सैम बहादुर’ की काफी तारीफ हो रही है। इसी के साथ फिल्म विक्की कौशल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म की ओपनिंग थोड़ी धीमी रही है लेकिन वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।
जानिए ‘सैम बहादुर’ का तीसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’आज यानी 3 दिसंबर को 5.78 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ये अनुमानित आंकड़े हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 21.03 करोड़ रुपए हो जाएगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दो दिनों में 'सैम बहादुर' ने वर्ल्डवाइड 19 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Updated on:
03 Dec 2023 05:22 pm
Published on:
03 Dec 2023 05:21 pm
