
Sam Bahadur Box Office Collection Day 8 सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
Sam Bahadur Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। वहीं 'सैम बहादुर' की भी खूब चर्चा हो रही है, जबकि विक्की की फिल्म धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है। फिल्म अपने बजट के हिसाब से रोज़ाना अच्छा कमाई कर रही है। हम यहां देखेंगे कि 'सैम बहादुर' ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
फिल्म 'सैम बहादुर' की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित है। इस मूवी में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसके निर्देशक मेघना गुलजार हैं। 'सैम बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, जिसने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, इसने वीकेंड पर अपनी कमाई में वृद्धि की है।
जिससे दूसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन हुआ और रविवार को कमाई 10.30 करोड़ रुपए रही। इसके बाद सोमवार से फिल्म की कमाई में कमी आई है। मंगलवार और बुधवार को भी कमाई में कमी देखी गई है, जिससे मंडे को 3.50 करोड़, मंगलवार को 3.50 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3 करोड़ का कलेक्शन हुआ। अब फिल्म के 8वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।
जानिए 8वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को 1.5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ फिल्म की कमाई 42 करोड़ के करीब हो सकती है। क्योंकि ये एक अनुमानित आंकड़ा है। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। 55 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म हर रोजाना अच्छा क्लेकशन कर रही है।
Updated on:
08 Dec 2023 04:59 pm
Published on:
08 Dec 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
