4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सैम बहादुर’ का 38वें दिन भी थम नहीं रहा कलेक्शन, रविवार को कमाई हुई धुआंधार

Sam Bahadur 38 Days Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने रिलीज के 38वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 8 Jan 2024, 4:35 PM IST

sam_bahadur_box_office_collection_sunday_day_38_vicky_kaushal_movie_earn_continue_enormous.jpg

Sam Bahadur Box Office Collection Day 38: ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38

Sam Bahadur 38 Days Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ एक शानदार फिल्म है, जो भारतीय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। ‘सैम बहादुर’ को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं, हर रोज फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। कछुए की चाल से आगे बढ़ते हुए विक्की की फिल्म ने अच्छा कारोबार कर लिया है। आइए जानते हैं ‘सैम बहादुर’ ने 38वें दिन कितनी कमाई की है।

‘सैम बहादुर’ ने 38वें दिन किया ये कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 38वें दिन यानी रविवार को 7 लाख रुपए कमाई है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 92.45 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विक्की की फिल्म 100 से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते उठाएं 10 फिल्में और वेब सीरीज का मजा, रोमांस से लेकर मर्डर मिस्ट्री तक की है कहानी

इस फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसकी कमाई की स्पीड थोड़ी स्लो हो रही है। फिर भी 'सैम बहादुर' ने अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ के किरदार को निभाया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अहम रोल प्ले किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन