
Sam Bahadur box office collection Day 13: सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
Sam Bahadur Box Office Collection 13 Prediction: ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 13वें दिन में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करने में सफलता प्राप्त की है। फिल्म ने अपने पहले दिन से ही रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ मुकाबला किया। इसके बावजूद कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। रिलीज के 13वें दिन में 'सैम बहादुर' ने अच्छा कलेक्शन किया है। ‘सैम बहादुर’ को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में फिल्म के 13वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है।
55 करोड़ रुपये के बजट में बनी है ‘सैम बहादुर’
‘सैम बहादुर’ एक शानदार फिल्म है जो भारतीय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 12 दिनो में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ के किरदार को निभाया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अहम रोल प्ले किया है।
फिल्म की है रोचक कहानी और शानदार स्क्रिप्ट
इस फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार ब्रिलियंट तरीके से निभाया है। सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अपनी अभिनय कला से फिल्म को और रंगीन बनाया हैं। यह फिल्म न केवल अपने रोचक कहानी और निर्देशन के लिए बल्कि शानदार स्क्रिप्ट और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी प्रसिद्ध हो रही है। 'सैम बहादुर' ने दर्शकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान किया है और इसकी सफलता ने इसे एक हिट बना दिया है।
यह भी पढ़ें: 'एनिमल' के बाद अब 'राम' बनेंगे रणबीर कपूर,जानें कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग?
जानिए 13वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है। इसी के साथ फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई 61.61 करोड़ रुपये हो सकती है। क्योंकि ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म कछुए की चाल चलते हुए तगड़ा क्लेकशन कर रही है।
Published on:
13 Dec 2023 03:04 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
