बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) की आगामी फिल्म 'प्रस्थानम' ( Prasthanam ) जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में उनके बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। संजय दत्त को उनके फैंस और फैमिली के लोगों ने खास अंदाज में बधाई दी। हाल में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त और उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ( Trishala Dutt ) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक त्रिशाला ने इस बार संजय दत्त को बर्थडे की बधाई भी नहीं दी।