
Sanjay Dutt
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की गिनती इंडस्ट्री में हिट स्टार्स में होती है। आजकल वह अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर की ये फिल्म 'कलंक' (kalank) आने वाले 17 अप्रेल को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इन दिनों फिल्म के स्टार्स प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में संजय दत्त ने आज के दौर के स्टार्स के बारे में बात की।
संजय ने कहा, आज के जनरेशन के युवा स्टार्स आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। लेकिन हमारे दौर के सितारे ज्यादा कूल थे। आज के यंग एक्टर्स को देखता हूं तो मुझे अपना दौर बिल्कुल भी याद नहीं आता। हम ज्यादा ओपन हुआ करते थे।' बता दें कि संजय खुद एक जमाने में रॉकस्टार जैसी छवि रही है क्योंकि वह ड्रग्स और रॉक एंड रोल जनरेशन में रहे हैं।
बता दें कि फिल्म 'कलंक' में 22 साल बाद एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ काम करने जा रहे हैं। इसमें इन दोनों के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू, आलिया भट्ट, वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
Updated on:
05 Apr 2019 01:32 pm
Published on:
05 Apr 2019 01:32 pm
