1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतनी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में संजय लीला भंसाली सिर्फ Salman Khan को ही क्यों मानते हैं अपना बेस्ट फ्रेंड?

Sanjay Leela Bhansali: फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली सिर्फ सलमान खान को ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं, यहां जानिए क्यों?

2 min read
Google source verification
Sanjay Leela Bhansali Reveals Salman Khan Is The Only Best Friend He Have

Sanjay Leela Bhansali: फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान खान (Salman Khan) ही इस पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके इकलौते दोस्त हैं।

दरअसल दोनों ही एक फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah)पर काम करने वाले थे, लेकिन ये ठंडे बस्ते में चली गई। तभी से ही ये कहा जा रहा था कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। अब इस पर संजय लीला भंसाली का कमेंट सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें कौन हैं Heeramandi के ‘उस्ताद जी’ जिन्होंने लूट ली महफिल? ऐश्वर्या राय-आलिया भट्ट के साथ भी किया है काम

संजय लीला भंसाली-’सलमान खान एकमात्र मेरे दोस्त हैं’

संजय लीला भंसाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'एकमात्र व्यक्ति जिसके साथ मेरी अभी भी दोस्ती है, वो सलमान खान हैं। भले ही ‘इंशाअल्लाह’ नहीं बनी, फिर भी वो मेरे साथ खड़े हैं। वो मुझे कॉल करेंगे; वो मेरी परवाह करेंगे।' तुम ठीक हो? क्या कुछ है (तुम्हें चाहिए)? तुमने गड़बड़ कर दी, तुमने गड़बड़ कर दी।' उसे मेरी फिल्म की परवाह नहीं है। 'तुम, भाई, तुमने मेरे साथ बहुत सारी फिल्में की हैं, क्या तुम ठीक हो?'

यह भी पढ़ें जब Salman Khan से रिश्ते पर पूछा गया था सवाल, ऐश्वर्या ने दिया था ऐसा जवाब

खुद को भाग्यशाली समझते हैं संजय लीला भंसाली

SLB ने आगे कहा, “काम के दौरान हमारे बीच बहस हो सकती है, हो सकता है कि हमारा समय सही न हो और यह सही जगह पर न हो। लेकिन एक महीने के बाद उसने मुझे फोन किया और मैंने उसे फोन किया और हमने बात की। तो वो एक दोस्त है। इस लिहाज से, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वो दोस्त मिला जो 6 महीने में एक बार बात करेगा और वहीं से शुरू करेगा जहां हमने छोड़ा था।''

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो लव एंड वार पर काम कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। 

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग