
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्कमों को लेकर कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा को इन दिनों संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) में ‘फरदीन’ के किरदार के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दिनों के फिल्मों के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने अपने ही एक फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है।
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था, बतौर आर्टिस्ट आपकी एक जिम्मेदारी होती है। क्योंकि कई लोगों की नजर आपके ऊपर होती है। जी हां, मैं मानती हूं कि यंग थी, तब मुझे कई बड़ी फिल्में करने का मौका मिला था। उस समय कोई भी उन्हें ना नहीं कह सकता था। मैंने भी इसलिए वो फिल्में की।लेकिन मुझे कुछ समय बाद एहसास हुआ। जब आप ग्रो करते हो तो लोग नोटिस करते हैं। उसके बारे में बातें भी करते हैं। लोग आपको इन बातों को नोटिस भी करवाते हैं। फिल्म ‘अकिरा’ के बाद मेरे किरदार में बहुत बदलाव आया।
फिल्म ‘राउडी राठौड़’ (Rowdy Rathore) में उनके किरदार को ‘माल’ कहकर बुलाते थे। इसके अलावा फिल्म के पोस्टर पर लिखा गया था- ‘नया साल नया माल’। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में ‘दबंग’ (Dabang) फिल्म से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘राउडी राठौड़’ और आर राजकुमार में शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। दोनों फिल्मों में कई ऐसे डायलॉग थे जिसकी वजह से एक्ट्रेस को लोगों ने खूब ट्रोल किया था।
Published on:
20 May 2024 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
