script39 की संजीदा शेख दोबारा करेंगी शादी? इस फेमस एक्टर के साथ रिश्ते की उड़ी खबर | Sanjeeda Sheikh after divorce Aamir Ali marriage with hint rumour boyfriend actor Harshvardhan Rane | Patrika News
बॉलीवुड

39 की संजीदा शेख दोबारा करेंगी शादी? इस फेमस एक्टर के साथ रिश्ते की उड़ी खबर

Sanjeeda Sheikh Marriage After Divorce: एक्ट्रेस संजीदा शेख ने तलाक के बाद शादी को लेकर गुड न्यूज दी है। फैंस इसे सुनकर काफी खुश हो रहे हैं।

मुंबईJun 09, 2024 / 02:59 pm

Priyanka Dagar

Sanjeeda Sheikh marriage with harshwardan rane
Sanjeeda Sheikh Marriage After Divorce: ‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस संजीदा शेख को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तलाक के बाद एक बार फिर प्यार को लेकर बड़ी बात बताई है। संजीदा शेख ने साल 2012 में एक्टर आमिर अली से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है जो सेरोगेसी से हुई थी। शादी के 8 साल बाद कपल के रिश्ते में दरार आ गई और उन्होंने अलग होने का फैसला किया था। अब अक्सर संजीदा का नाम एक फेमस एक्टर के साथ जुड़ता आया है। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के एक्टर हर्षवर्धन राणे हैं। एक बार फिर संजीदा शेख का नाम हर्षवर्धन के साथ जुड़ रहा है। खुद इसका हिंट संजीदा ने दिया है।

संजीदा शेख कर रहे हैं एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट (Sanjeeda Sheikh Marriage After Divorce)

संजीदा शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इसमें एख्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की है। एक्ट्रेस से प्यार की डेफिनेशन के बारे में पूछा गया था। तो उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, “प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। इसे बार-बार किया जा सकता है। अगर प्यार किसी सही व्यक्ति से मिल जाए तो उसे संभालकर रख लेना चाहिए और उसके साथ हर पल को इंजॉय करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें
 

अनुष्का- विराट का IND-PAK मैच से पहले वीडियो वायरल, हाथ में दिखी ये चीज

Sanjeeda Sheikh Marriage After Divorce
संजीदा शेख का प्यार को लेकर जो नजरिया है उससे उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह हर्षवर्धन के साथ रिश्ते में हैं। कपल जल्द शादी भी कर लेगा। बता दें, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / 39 की संजीदा शेख दोबारा करेंगी शादी? इस फेमस एक्टर के साथ रिश्ते की उड़ी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो