7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है यह मिस्ट्री मैन? जिसके साथ सारा अली खान ने किया न्यू ईयर सेलिब्रेट

सारा अली खान फैंस के साथ अपनी लाइफ की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इन दिनों वो लंदन में वेकेशन मना रही है। इस बीच सारा अली खान एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक में उनके साथ मिस्ट्री मैन नजर आया है।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 03, 2023

Sara Ali Khan Enjoys Grocery Shopping In London, Fans Asking About Mystery Man As He Hides His Face!

Sara Ali Khan Enjoys Grocery Shopping In London, Fans Asking About Mystery Man As He Hides His Face!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम कई सेलेब्रिटीज से जुड़ चुका है। अब एक बार फिर सारा अली खान के रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई है। एक समय था जब वह कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में खुलकर बात करती थीं। लेकिन अब एक तस्वीर ने फिर से कहानी बदल दी है। इसकी वजह है सारा की तस्वीरें जो उन्होंने हाल ही में शेयर की है। सारा ने अपने न्यू ईयर हॉलिडे की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह कभी कॉफी की चुस्कियां लेती तो कभी अदरक खरीदते नजर आ रही हैं। मगर फैन्स की निगाहें मिस्ट्री मैन के साथ स्वैग में पोज देती सारा की फोटो पर टिक गई है।


लंदन में वेकेशन मना रहीं सारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों लंदन में हैं। इन तस्वीरों में सारा को मार्केट एक्सप्लोर करते देखा जा सकता है। सारा अली खान ने दोस्तों के साथ अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। मगर इनमें से एक तस्वीर को देखकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का ध्यान सारा की फोटो पर गया, जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ पूरे स्वैग में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में सारा सिल्वर जैकेट, रेड टॉप और ब्लैक ट्राउजर में कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया, जबकि ब्लैक ड्रेस में एक लड़का सारा के सामने खड़ा है।


मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं सारा

लड़के ने अपना चेहरा काले हुडी में छिपाया हुआ है। हुडी के पीछे छिपे इस 'मिस्ट्री मैन' को देखकर कई लोगों ने कमेंट किया है। फैंस का मानना है कि हुडी में छिपा हुआ लड़का कोई और नहीं बल्की कार्तिक आर्यन ही हैं, क्योंकि वह भी इस समय लंदन में है। इन फोटोज के सामने आने के बाद सारा का नाम एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये कार्तिक आर्यन नहीं हो सकता क्योंकि वो अपनी डॉक्टर निहारिका के साथ थे।


किसी ने बताया भाई तो किसी ने कार्तिक आर्यन

वहीं एक यूजर ने लड़के को सारा का भाई इब्राहिम बताया है। वैसे लड़के को गौर से देखने पर वह वाकई इब्राहिम अली खान लग रहा है क्योंकि भाई और बहन इस समय लंदन में एक साथ नए साल का लुत्फ उठा रहे हैं। कुल मिलाकर यह पता नहीं चल पाया है कि हुडी के पीछे अपना चेहरा छुपाने वाला यह मिस्ट्री मैन कौन है। मगर ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह लड़का सारा का भाई इब्राहिम ही है। खैर, इस बारे में तो सारा अली खान ही बता सकती हैं कि उनके साथ ये मिस्ट्री मैन कार्तिक आर्यन हैं या उनके भाई इब्राहिम अली खान।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने एक साथ मनाया न्यू ईयर? इन तस्वीरों से खुली पोल