
नई दिल्ली | बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वो सभी के दिल के चहेते हैं, उनकी छोटी से बड़ी खबर मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनके कई वीडियोज़ और फोटोज़ सामने आए थे जिसमें वो बेहद क्यूट दिखाई दिए। तैमूर जहां भी जाते हैं वहां मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी ज़रूर मौजूद रहती हैं। हाल ही में जब करीना ने तैमूर को डांस करते देखा तो वो भी खुद को रोक नहीं पाई और मटकने पर मजबूर हो गई। अब करीना ने लाडले तैमूर की डेब्यू फिल्म का भी अनाउंसमेंट कर दी है।
View this post on InstagramA post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
दरअसल, इस बार करीना कपूर के रेडियो शो में जब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) पहुंची तब बेबो ने पूछे मज़ेदार सवाल। इन्हीं सवालों के बीच करीना ने भी बताया दिया कि तैमूर किस फिल्म से डेब्यू कर सकते हैं। करीना और सारा ने बात करते हुए कहा कि तैमूर लव आजकल की अगली सीरीज़ से डेब्यू करेंगे। इस बात से तो यही इशारा होता है कि करीना कपूर ने फिल्म लव आजकल को अपने परिवार के लिए पूरी तरह से फिक्स कर लिया है। तभी तो पहले सैफ अब सारा और आगे चलकर तैमूर ऐसा लगता है कि करण जौहर के हाथ से तैमूर को लॉंच करने का सपना निकल गया है।
View this post on Instagram#DaburAmlaWhatWomenWant Season 2 Ep 9 with @saraalikhan95 Out Now !! ❤️ Link in bio.
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
करण जौहर (Karan Johar) ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने स्टार किड्स को लॉंच करने में महारथ हासिल कर रखी है। आलिया भट्ट और वरुण धवन को पहले ही लॉंच कर चुके हैं। उसके बाद उन्होंने चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी लॉंच किया। अब खबर है कि जल्द ही वो शाहरुख खान के बेटे को लॉंच कर सकते हैं। वहीं पूरे भारत के फेवरेट तैमूर को लॉंच ना कर पाना यकीनन उन्हें खल सकता है।
Published on:
08 Feb 2020 05:27 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
