8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sara Ali Khan ने मुंबई मेट्रो में किया सफर, कहा- ‘मुंबई मेरी जान’

Sara Ali Khan: पटोदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपनी लग्जरी कार छोड़कर मुंबई मेट्रो में किया सफर। आखिर सारा ने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे छिपी है दिलचस्प वजह
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 27 Apr 2023, 9:36 AM IST

sara_ali_khan.jpg

Why Sara Ali Khan Travels in Metro Train

Sara Ali Khan Travels in Mumbai Metro: सारा अली खान ने अपनी लग्जरी कार को छोड़कर मुंबई मेट्रो में ट्रैवल किया। सारा ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर अपने इस सफर की झलक फैंस को दिखाई है। जब से सारा ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है तभी से उनका ये लाजवाब और मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। सारा ने वीडियो शेकर करते हुए कहा- मुंबई मेरी जान'। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस यही सवाल कर रहें हैं कि आखिरकार अपनी लग्जरी कार छोड़कर सारा ने ऐसा क्यों किया। सभी फैंस उनसे लगातार यही सवाल कर रहें हैं।तो वहीं कुछ का कहना है कि सारा अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने के लिए ऐसा कर रही हैं। तो कुछ का कहना है कि सारा ने लगता है कभी मेट्रो ट्रेन नहीं देखी है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को घूमने का बहुत शौक है। वह अपने काम से ब्रेक लेकर अक्सर कहीं ना कहीं घूमने के लिए निकल जाती हैं। इस बीच सारा अली खान ने अपनी लग्जरी कार को छोड़कर मेट्रो में सफर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुराकर देखते हुए हाय कर रही हैं। कैप्शन में लिखा, 'मुंबई मेरी जान'। इसके साथ ही उन्होंने एक रेड कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया है। वीडियो के बैकगाउंड में 'इन दिनों' गाना सुनाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' की हालत खराब, शाहरुख की 'पठान' को टक्कर नहीं दे पाई सलमान की फिल्म

आपको बता दें कि सारा अली खान इन दिनों मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) में इसलिए भी सफर कर रही है ताकि वह अपनी आने वाली फिल्म मेट्रो (Metro) को प्रमोट कर सकें। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बासु कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा और आदित्य के अलावा अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीता गुप्ता नजर आएंगी। सारा (Sara) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की फिल्म मेट्रो 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सारा 'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म में नजर आएंगी। जिसमें वह एक फ्रीडम फाइटर का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की पहली पत्नी Payal ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दूसरी पत्नी ने शेयर की गुडन्यूज