Sarfira Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म सिरफिरा पर जनता के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। जिन लोगों ने इस फिल्म को देखा है वह इसके बारे में क्या कह रहे हैं आइये आप भी देखिए...
Sarfira Movie Twitter Review: एक्शन खिलाड़ी की नई फिल्म 'सरफिरा' आज यानी 12 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को जनता का कितना प्यार मिल रहा है ये हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में फिल्म सरफिरा के पहले दिन के पहले शो के रिव्यू आ गए हैं। आइये जानते हैं जनता इस फिल्म को कितने स्टार दे रही है और क्या कैसा रिएक्शन दे रही है।
फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान ने लीड रोल निभाया है। उनका एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है ऐसे में जनता भी इस फिल्म को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रही है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ये फिल्म एक शानदार फिल्म है इसकी स्टोरी भी काफी अलग है।" दूसरे ने लिखा, अक्षय कुमार की सरफिरा ऑरिजिनल फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही है और राधिका मदान और अक्षय की जोड़ी बेहद अच्छी नजर आ रही है।" तीसरे ने लिखा, इस फिल्म को एक बार जरूर थिएटर में देखने आना चाहिए और ये अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म की लिस्ट में शामिल होने वाली है।"
फिल्म 'सरफिरा' को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी चाहती है कि हर गरीब इंसान विमान में यात्रा करें। और उसका कियारा वह 1 रुपए रखना चाहता है। इसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है।