
गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म जवान को टीवी पर प्रीमियर किया जाएगा
Jawan TV Premiere: बॉलीवुड के किंग ने बीते साल 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान, जवान और डंकी दी हैं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इनमे से फिल्म जवान में किंग खान ने डबल रोल किया था। इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने के बाद OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘जवान’ टीवी पर प्रीमियर होने जा रही है।
इस चैनल पर आएगी फिल्म
जवान फिल्म को थिएटर्स और OTT पर न देखने वालों को घर बैठे फिल्म देखने का अच्छा मौका मिला है। शाहरुख खान की फिल्म जवान गणतंत्र दिवस के मौके पर 28 जनवरी को टीवी चैनल जी सिनेमा पर रात 8 बजे प्रीमियर होने जा रही है। इस बात का खुलासा खुद किंग खान ने एक इंटरव्यू में भी किया है। शाहरुख फिल्म के टीवी प्रीमियर के लिए बेहद खुश और एक्साइटिड हैं।
यह भी पढ़ें: सैफ से जुड़ी आई बुरी खबर: अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर तो करनी पड़ रही सर्जरी
किंग खान हुए भावुक
मीडिया को दिए इंटरव्यू में किंग खान ने कहा है कि "टेलीविजन पर अपनी फिल्म का प्रीमियर देखना हमेशा अच्छा लगता है। हम सभी ने इस फिल्म में अपना दिल लगाया है और यह बहुत अच्छी बात है कि अब जी सिनेमा के जरिए ये फिल्म देश भर के घरों तक पहुंच रही है. फिल्म मेकिंग का एक जॉनर ऐसा है जो डायनैमिक है, विशाल है, जिंदगी से भी बड़ा। ये एक फिल्म में पैक की गई हर चीज की एक रोलरकोस्टर राइड है और यह वाकई एक मजेदार, सार्थक सफर है। ‘जवान’ आपको सोचने पर मजबूर कर देगी, आपको गुस्सा दिलाएगी, आपको हंसाएगी और रुलाएगी, और आपको इससे प्यार हो जाएगा, लेकिन यह अपने परिवार के साथ अनुभव करने लायक सफर होगा।”
Published on:
25 Jan 2024 01:20 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
