24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIFA 2024: 69 की उम्र में रेखा 22 मिनट तक करेंगी परफॉर्म, शाहरुख- विक्की के साथ ये स्टार्स मचाएंगे धूम

IIFA 2024: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए बॉलीवुड स्टार्स रवाना हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 27 Sep 2024, 2:38 PM IST

IIFA 2024

IIFA 2024

IIFA 2024: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच चुके हैं। तीन दिनों का ये समारोह 27 सितंबर को अबू धाबी के यस आइलैंड से शुरू हो रहा है। इस इवेंट में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा का जश्न मनाया जाएगा। इस इवेंट को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फेमस फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ होस्ट करते नजर आएंगे। विक्की कौशल भी इवेंट को होस्ट करेंगे। इसके साथ ही कई और बी टाउन सेलेब्स इस इवेंट में धूम मचाएंगे।

22 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी रेखा

दिग्गज अभिनेत्री रेखा IIFA 2024 में 22 मिनट के डांस सीक्वेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। वह 150 डांसर्स के साथ परफॉर्म करेंगी। इस दौरान 'उमराव जान' एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा ​के आउटफिट में नजर आएंगी। वहीं रेखा ने 28 सितंबर को आईफा में परफॉर्म करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, "आईफा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जो न केवल भारतीय सिनेमा के उत्सव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि ग्लोबल मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का एक जीवंत मिश्रण है।"

यह भी पढ़े: अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह के बीच नव्या नंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बेहतर इंसान…

बेटी संग ऐश्वर्या राय आईफा 2024 में होंगी शामिल

ऐश्वर्या राय बच्चन आईफा उत्सव में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड दिवा हमेशा की तरह अपनी बेटी के साथ इवेंट के लिए पहुंची हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय आज IIFA उत्सव में शिरकत करेंगी। मणिरत्नम निर्देशित और ऐश्वर्या राय स्टारर पोन्नियिन सेलवन को एक दर्जन श्रेणियों में नॉमिनेटेड किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि गेस्ट लिस्ट में ऐश्वर्या का नाम IIFA उत्सवम के लिए है, वह दक्षिण टीम का नेतृत्व करती दिख रही हैं।अनन्या पांडे से लेकर बॉबी देओल तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स आईफा अवॉर्ड में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं। सभी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।