2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख-सलमान ने फैंस को दी ईद की बधाई, मन्नत में बंटा प्यार तो गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने चली लाठियां

ईद के मौके पर शाहरुख खान को एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में फैंस उनके घर मन्नत के सामने इकठ्ठा हो गए। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। लेकिन जब किंग खान बालकनी में आए तो फैंस की खुशी देखने लायक थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Apr 11, 2024

eid

ईद के दिन हजारों फैंस शाहरुख खान के घर के बाहर इकठ्ठा हो गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। कुछ ऐसा ही हाल सलमान खान के घर के बाहर भी दिखा। वहां भीड़ को संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।


भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ईद पर शाहरुख और सलमान खान के फैंस हमेशा से उनके घर के बाहर खड़े नजर आते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दोनों ही स्टार्स के घर के बाहर ढेर सारे फैंस की भीड़ दिखाई दी। शाहरुख खान का घर मन्नत हो या सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट, दोनों का हाल एक जैसा ही दिखा। इस भीड़ को बेकाबू होने से रोकने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: War 2 की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे Jr NTR, जानिए कब रिलीज होगी मूवी

शाहरुख ने बालकनी से दी मुबारकबाद
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख के मुबारकबाद के बाद फैंस खुश दिखाई दिए। शाहरुख ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि, ‘सभी को ईद मुबारक… मेरे दिन को इतना स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद। अल्लाह हम सभी को प्यार, खुशी और समृद्धि दें।’
यह भी पढ़ें: Bollywood News

सलमान खान के घर के बाहर भीड़ हुई बेकाबू
सलमान खान के घर के सामने तो भीड़ बेकाबू ही हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ गया। घंटों से सलमान के घर के बाहर इंतजार करते फैंस पर लाठियां बरसीं तो लोग चप्पल-जूते छोड़कर नंगे पैर ही वहां से भागते दिखे।

Story Loader